Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जानिए आज मुख्यमंत्री ने क्या-क्या किया उद्घाटन
    झारखंड राजनीति

    जानिए आज मुख्यमंत्री ने क्या-क्या किया उद्घाटन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान की रिपोर्ट

    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तीन ऑपरेशन थिएटर औऱ अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन किया*
    ====================
    *मुख्यमंत्री ने डी एम सी एच में कोविड 19 टेस्टिंग लैब का विधिवत उद्घाटन किया*

    =================
    *दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल संथालपरगना प्रमंडल के वासियों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है.*
    =================
    ★ *3 नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आधारभूत संरचना विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है**

    *हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड*
    ====================
    कोरोना संकट की इस घड़ी में नवनिर्मित दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल संथालपरगना प्रमंडल के वासियों के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है. यहां गरीबों का बेहतर तरीके जांच और इलाज हो रहा है. इस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आधारभूत संरचना विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है. यहां सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. इसे जल्द से जल्द पूर्ण रुप से अस्तित्व में लाने और सुचारू संचालने के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है. मुख्यमंत्री ने यहां कोविड-19 टेस्टिंग सेंटर का विधिवत उद्घाटन करते हुए ये बातें कही. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इस टेस्टिंग लैब में नमूनों के संग्रहण से लेकर उसकी जांच करने की प्रक्रिया को प्रेजेंटेशन के माध्यम से देखा.

    *कोरोना जांच के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के शुरूआती काल में झारखंड में कोविड-19 के नमूनों की जांच की कोई व्यवस्था नहीं थी. कोरोना जांच के लिए लोगों को पश्चिम बंगाल या दूसरे राज्यों का रूख करना पड़ता था, लेकिन कम समय और सीमित संसाधनों के बीच सरकार के बेहतर प्रबंधन से आज यहां हर जिले में कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध है. दुमका समेत तीनों नए मेडिकल अस्पतालों में स्थापित किए गए कोविड-19 टेस्टिंग लैब में हाई टेक्नोलॉजी वाली मशीनें लगाई गई हैं. मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के बीच यहां टेस्टिंग लैब स्थापित करने के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन और संचालन में सहयोगी प्रजा फाउंडेशन को धन्यवाद दिया.

    *13 हजार से ज्यादा सैंपलों की हो चुकी जांच*

    दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निर्माण की प्रक्रिया जारी है, लेकिन इन सबके बीच यहां स्थापित कोविड-19 टेस्टिंग लैब में अबतक 13 हजार से ज्यादा कोरोना नमूनों की जांच हो चुकी है. इसके अलावा इस मेडिकल कॉलेज में 2019 के सेशन से एमबीबीएस की पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है. नए बैच के लिए विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया नवंबर से शुरू होने की संभावना है.

    *तीन ऑपरेशन थियेटर और अल्ट्रासाउंड मशीन का किया उद्घाटन*

    दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ओटी कॉम्लेक्स में तीन आपरेशन थिएटर और एक अल्ट्रा साउंड मशीन का भी उद्घाटन किया. यहां उन्होंने चेंज रूम का भी निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने यहां की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए .

    *इस मौके पर विधायक श्री स्टीफन मरांडी, बसंत सोरेन उपायुक्त श्रीमती राजेश्वरी बी, पुलिस अधीक्षक श्री अंबर लकड़ा, मेडिकल क़ॉलेज अस्पताल प्रिंसिपल और सुपरिंटेंडेंट के अलावा कई चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद* थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेवा सप्ताह कार्यक्रम के तीसरे दिनभाजयुमो सुन्दरनगर मण्डल के द्वारा स्वच्छता अभियान व मास्क वितरण किया गया
    Next Article सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों की हो रही समीक्षा जल्द ही शुरू होगी नियुक्ति प्रक्रिया

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.