Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमन्त सरकार युवाओं को न तो रोजगार दे सकी और न ही बेरोजगारी भत्ता : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    हेमन्त सरकार युवाओं को न तो रोजगार दे सकी और न ही बेरोजगारी भत्ता : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हेमन्त सरकार युवाओं को न तो रोजगार दे सकी और न ही बेरोजगारी भत्ता : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    अमन ओझा

    भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 5 लाख युवाओं को नौकरी देने तथा बेरोजगार युवकों को 5 हजार से 7 हजार रूपए तक प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। परन्तु नौकरी न देकर सरकार ने राज्य के युवाओं के साथ वादा खिलाफी किया है। राज्य के युवा रोजगार की तलाश में दक्षिण के राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। डॉ गोस्वामी ने कि गठबंधन सरकार के कार्यकाल में बहरागोड़ा का विकास नहीं हुआ। विगत 5 वर्षों में बहरागोड़ा में 1 भी उद्योग स्थापित नहीं हुआ। किसानों की ॠण माफी नहीं हुई।

     

    बिजली बिल माफ करने की सरकार की घोषणा का कहीं क्रियान्वयन नहीं दिखता। सरकारी दफ्तरों में लोगों के आवश्यक कार्यों का निष्पादन नहीं हो रहा। क्षेत्र में भ्रष्टाचार तथा लूट-खसोट का बोलबोला है। उन्होंने कहा कि झामुमो गठबंधन सरकार राज्य का भला नहीं कर सकती। उन्होंने युवाओं से झामुमो गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। डॉ गोस्वामी आज बहरागोड़ा प्रखंड के केसरदा गांव में भूमिज समाज के युवाओं को संबोधित कर रहे थे।

     

     

    इस अवसर पर जिला पार्षद भूपति नायक, सुधाकर पातर, आनंद दीगार, सुधामय दिगार, पीयूष कुमार नायक, मेघु नायक, दुर्गा नायक, मंगल पातर, अरुण नायक, कल्याण नायक, पतित नायक, धुर्व नायक, मनोज नायक, समीर नायक, टीलू नायक, निताई नायक, सुखेंदु नायक, भरत बाग, विश्वजीत नायक, तारापद नायक, रविंद्र नायक, विष्णुपद दीगार सहित भूमिज समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में भीषण सड़क दुर्घटना, हादसे में तीन की मौत
    Next Article प्रधानमंत्री ने वाहन उद्योग से वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को भारत में लाने का किया आह्वान

    Related Posts

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.