Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्यकर्मियों के मन की शंकाओं को दूर करने के लिए लगवाउंगा पहला टीका: बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय संवाद विशेष

    स्वास्थ्यकर्मियों के मन की शंकाओं को दूर करने के लिए लगवाउंगा पहला टीका: बन्ना गुप्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्यकर्मियों के मन की शंकाओं को दूर करने के लिए लगवाउंगा पहला टीका: बन्ना गुप्ता

    15 दिन बाद आएगी वैक्सीन की दूसरी खेप: स्वास्थ्य मंत्री

    स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि 16 जनवरी को कोविड का पहला टीका वे लगवाएंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि कोरोना काल के स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड संक्रमण के दौरान हर डर को त्याग कर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है जिसका परिणाम है कि झारखंड कोविड से लड़ने में देशभर में बेहतर पोजीशन में हैं।उक्त बातें उन्होंने अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही।

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि विभाग का कप्तान होने के नाते मेरा ये दायित्व है कि अगर किसी भी स्वास्थ्य कर्मियों के मन में जरा सा भी डर है या संकोच हैं तो तो मैं उसे दूर कर दूं।मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बुधवार को वैक्सीन की पहली खेप आई है। 15 दिन के अंतराल बाद दूसरा खेप झारखंड आएगा।

    स्वास्थ्य कर्मियों और आर्मी के जवानों को मिलेगा पहले चरण में डोज

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पहले खेप में कोवीशील्ड के 1.66 लाख डोज झारखंड को दिया गया है। इनमें 1.31 लाख चिन्हित हेल्थ वर्कर्स को दिए जाएंगे। इसके अलावा बाकी बचे 35 हजार डोजेज आर्मी के जवानों को दिए जाएंगे। ये रामगढ़ और रांची के नामकुम स्थित सेना के कैंपों में उनकी जरूरत के हिसाब से भेजा जाएगा।

    *आज से ही हर जिलों में पहुचाई जाएगी वैक्सीन*

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि बुधवार से ही हर जिले में वैक्सीन पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए 24 जिलों के उपायुक्तों और सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि वैक्सीन को 2-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना है। इसे रखने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि 28 दिन बाद सभी वैक्सीन का दूसरा डोज दिया जाएगा। इसके साथ दूसरे फेज में ढाई लाख फ्रंट लाइन वर्कर्स और तीसरे फेज के लिए तकरीबन 70 लाख लोगों को चिन्हित किया गया है।

    निजी हॉस्पिटल पर अभी निर्णय नहीं

    कोविड के इलाज के दौरान बाद में प्राइवेट हॉस्पिटल को भी शामिल किया गया था। इसी तरह अगर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में जनहित के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में इसे शुरू करने की आवश्यक्ता होगी तो इस पर गंभीर चर्चा और चिंतन के साथ इस पर निर्णय लिया जाएगा। अभी इस पर कुछ भी कहना सही नहीं होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहैडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article विज्ञापन कंपनियों मे विराट-अनुष्का को लेकर मची होड़, माता-पिता बनते ही रेस में कई बड़े ब्रांड

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.