स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने 3.65 करोड़ रुपये की 88 योजनाओं का किया शिलान्यास
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को विधायक निधि (वर्ष 2021-22) से लगभग 3.65 करोड़ रुपये की 88 योजनाओं का शिलान्यास किया.जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के लिए विधायक निधि से चयनित योजनाओं में सड़क, नाली, कलवर्ट, हाई मास्ट लाइट, टंकी सहित बोरिंग,चबूतरा निर्माण इत्यादि योजनाएं शामिल हैं. मौके पर मंत्री ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास की गाथा लिखेंगे, सभी योजनाएं को जनता को समर्पित करता हूँ “जनता को समर्पित ये योजनाएं क्षेत्र में बेहतर सुविधा बहाल करने के संकल्प को पूरा करेंगे.
इस मौके पर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार,विधायक प्रतिनिधि (एमएनएसी) मनोज झा, विधायक प्रतिनिधि (जीएनएसी) प्रभात ठाकुर,संजय तिवारी, माजिद अख्तर, कैलाश रजक, अख्तर, बबलू नौशाद, राजकुमार दास,राजवीर राज, राजू दास, रवि दुबे, अमित कुमार प्रसाद,देबाशीष (छोटू),आगेस्टिंग विल्सन ,निमाई अग्रवाल, इरशाद हैदर,धनु महतो,जयप्रकाश साहू ,तुला दा उपस्थित थे.
सोनारी
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा सोनारी क्षेत्र में 2.58 करोड़ राशि की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया.
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा सोनारी क्रिश्चियन बस्ती फुटबॉल मैदान के पास नगर विकास एवं आवास विभाग,जिला पूर्वी सिंहभम 15वें वित्त आयोग की निधि से स्वीकृत जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के क्षेत्र अन्तर्गत क्रिश्चियन बस्ती फुटबॉल मैदान से गुदरी बाजार तक पेवर्स ब्लॉक, क्रिश्चियन बस्ती एटीएम से डिस्पेंसरी, जी रोड के
सामने,बड़तल्ला से अरोडाराम तक एफ रोड, कबीरस्तान के गुरुद्वारा फ्रंट से सोनारी कांताकी होटल से दयानंद मिडिल स्कूल तक, सोनारी टेंपो स्टैंड से मेला टंकी, रामनगर चौक के नीचे जनता बस्ती शौचालय के आगे, मौनी बाबा मंदिर रोड से बसेरा अपार्टमेंट रोड तक, नाली और सड़क का निर्माण का शिलान्यास किया गया. इस दौरान बब्बन शुक्ला , बंटी शर्मा, संजय सिंह सुकू चौहान, सृष्टि मछुआ, संतोष सिंह, दिनेश पाठक, बेबी सिंह मुंडा, भरत अग्रवाल, अमित सिंह, नवीन शुक्ला, कैलाश ठाकुर, अशोक सिंह, सरवन दास, विनोद रजक, गोविंद दास,राजू सिन्हा, शिल्पी चक्रवर्ती,प्रेमी अंथोनी, गीता, ज्योति उपस्थिति थी.

