Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने डॉ सत्यवान सौरभ की पुस्तक ‘खेती किसानी और पशुपालन’ की लोकार्पित
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय साहित्य

    हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने डॉ सत्यवान सौरभ की पुस्तक ‘खेती किसानी और पशुपालन’ की लोकार्पित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने डॉ सत्यवान सौरभ की पुस्तक ‘खेती किसानी और पशुपालन’ की लोकार्पित।

    कृषि एवम पशुपालन मंत्री लोकार्पण के दौरान कहा कि उम्मीद की जाती है कि कृषि और पशुपालन उद्यमियों को इस पुस्तक की सामग्री में निहित जानकारी उपयोगी लगेगी और वे अपने व्यवसाय को उन्नत करने और कृषि और पशुपालन में चैंपियन बनने के लिए उनसे जुड़े मुद्दों को समझते हुए विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएंगे। लेखक डॉ सत्यवान सौरभ का ये प्रयास हरियाणा ही नहीं भारत के कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए, सर्वोत्तम खाद्य, पशुपालन और कृषि उद्यमों को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

     

     

    चंडीगढ़ /हिसार /भिवानी
    03 जनवरी 2024

    बड़वा के युवा कवि और चर्चित संपादकीय लेखक डॉ सत्यवान सौरभ की नव प्रकाशित पुस्तक खेती किसानी और पशुधन निबंध संग्रह का लोकार्पण हरियाणा के कृषि और पशुपालन मंत्री श्री जेपी दलाल ने चंडीगढ़ निवास स्थान पर किया। सत्यवान सौरभ की ये सातवीं पुस्तक है। इससे पहले वो विभिन्न विधाओं में छह पुस्तकें लिख चुके है। इस अवसर पर अपने संदेश में कृषि एवम पशुपालन मंत्री ने कहा कि
    कृषि और पशुधन आर्थिक विकास में रोजगार सृजन के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है और यह किसी भी अर्थव्यवस्था के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने और विकास का विषय सरल नहीं है, बल्कि इसमें निरंतर सुधार और नवाचार की आवश्यकता है। इस प्रबंधन के रास्ते में नए अवसर और चुनौतियाँ आना तय है क्योंकि बड़ी चुनौतियों के बाद हमें उनके समाधान के लिए सबसे स्वीकार्य और नवीन तरीके से तत्पर रहना होता है। कोविड-19 के दौरान ऐसे कई क्षेत्र हैं जिन्होंने मौन प्रदर्शन किया है। इनमें से एक क्षेत्र कृषि और पशुपालन है, उन्होंने न केवल बहुत सारे रोजगार प्रदान किए बल्कि ग्रामीण और किसानों को कृषि उत्पाद, कृषि वस्तुओं के उत्पादकों के साथ जुड़ने में भी मदद की। कृषि और पशुपालन संबंधित सेवाएं ग्रामीण तबके को विकास के अवसर प्रदान करती हैं। इसलिए आज कृषि और पशुपालन की विभिन्न योजनाओं के मुद्दों और उनके समाधानों को निगरानी की आवश्यकता महसूस की गई है।

     

     

    इसलिए इस क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों पर एक साथ जानकारी देना बहुत महत्वपूर्ण है। यह उम्मीद की जाती है कि कृषि और पशुपालन उद्यमियों को इस पुस्तक की सामग्री में निहित जानकारी उपयोगी लगेगी और वे अपने व्यवसाय को उन्नत करने और कृषि और पशुपालन में चैंपियन बनने के लिए उनसे जुड़े मुद्दों को समझते हुए विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएंगे। मुझे लगता है कि इस पुस्तक को तैयार करने और डिजाइन करने में लेखक डॉ सत्यवान सौरभ का ये प्रयास हरियाणां ही नहीं भारत के कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए, सर्वोत्तम खाद्य, पशुपालन और कृषि उद्यमों को बढ़ावा देने में मदद करेगा। पुस्तक लोकार्पण के दर्पण प्रताप सिंह सिंहमार, रोहतास जांगड़ा,नोकराम बासवाला, दलबीर भाटीवाल, राजकुमार ढांढा, जयबीर खिच्ची,
    कैलाश श्योराण, मनदीप फोगाट, लालसिंह लालू, परविंदर तंवर सहित अन्य उपस्थित सैंकड़ों प्रबुद्धजनों ने सत्यवान सौरभ को उनकी नव प्रकाशित पुस्तक के लिए शुभकामनाएं दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनवनियुक्त झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर का स्वागत अभिनंदन समारोह: बब्लू झा
    Next Article बहरागोड़ा : वैष्णव सम्मेलन में सैकड़ो भक्तों पहुंचे, उमड़ी भीड़

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.