Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा चुनाव: टिकट न मिलने पर भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी छोड़ी
    Headlines

    हरियाणा चुनाव: टिकट न मिलने पर भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी छोड़ी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हरियाणा चुनाव: टिकट न मिलने पर भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने पार्टी छोड़ी

    चंडीगढ़:  हरियाणा में पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने पर रतिया सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक लक्ष्मण दास नापा ने पार्टी छोड़ दी है।

    सत्तारूढ़ दल भाजपा द्वारा चुनावों के लिए 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के कुछ ही देर बाद नापा ने पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख मोहन लाल बडोली को लिखे पत्र में कहा कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

     

     

    रतिया से पार्टी ने सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को मैदान में उतारा है।

    दुग्गल को इस बार सिरसा संसदीय क्षेत्र से पुन: टिकट नहीं दिया गया था। इस साल संसदीय चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस की हरियाणा इकाई के पूर्व प्रमुख अशोक तंवर को इस सीट से लोकसभा चुनावों में उतारा गया था।

    हालांकि, तंवर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा से हार गए थे।

     

     

     

    भाजपा ने हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए बुधवार को 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। भाजपा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा सीट से उम्मीदवार बनाने के अलावा पार्टी में हाल में शामिल हुए कई नेताओं को टिकट दिए हैं।

    हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा का लक्ष्य तीसरी बार चुनाव जीतना है लेकिन उसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है।

     

     

    सैनी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा का चेहरा हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव पांच अक्टूबर को होने हैं और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिउड़ी मंदिर में मुंडा, पाहन पुजारियों द्वारा लगाया गया ताला
    Next Article पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस, मुख्यमंत्री ममता ने शिक्षक दिवस पर बधाई दी

    Related Posts

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    June 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव पर सुप्रियो भट्टाचार्य का तंज, बोले- 16 और 21 विधायक वाले देख रहे सपना, जरूरत 28 विधायकों की

    June 5, 2026

    बोड़ाम थाना के समक्ष 6 जून को JLKM का धरना

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का हुआ चयन

    कपाली में फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट-5, कोलाबीरा में विश्व पर्यावरण दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन

    अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य में लापरवाही पर ग्रामीणों का विरोध, ठेका कंपनी ने एक माह में काम पूरा करने का दिया लिखित आश्वासन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ों की कटाई से भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, साउथ वेस्ट माइनिंग कंपनी के खिलाफ मोर्चा

    विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी परिसद मे एनसीसी कैडेट्स ने वृक्षारोपण किया

    डोमजूडी पंचायत भवन में मैट्रिक के वन टू टेन विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह

    पोटका के विभिन्न संस्थानों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाए

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    पर्यावरण दिवस पर पूर्वी सिंहभूम भाजपा महिला मोर्चा ने चलाय वृक्षारोपण अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.