Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉक्टरों ने घोषित कर दिया था मृत, माँ की करुण पुकार सुनकर चलने लगी मासूम की सांसे
    Breaking News Headlines

    डॉक्टरों ने घोषित कर दिया था मृत, माँ की करुण पुकार सुनकर चलने लगी मासूम की सांसे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बहादुरगढ़. हरियाणा में बहादुरगढ़ के किला मोहल्ले के निवासी विजय शर्मा के पोते कुनाल शर्मा को 26 मई को दिल्ली के एक अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था. इतना ही नहीं बच्चे को मृत बताकर उसे पैक करके परिजनों को सौंप दिया था, परंतु चमत्कार हुआ और घर जाकर वह बच्चा फिर से जिंदा हो गया.इसके बाद अब रोहतक के एक निजी अस्पताल से स्वस्थ होकर बच्चा वापस अपने घर पहुंच चुका है. दरअसल, जब माता-पिता चारों तरफ से निराश होकर बहादुरगढ़ अपने घर पहुंचे तो माँ जान्हवी और बच्चे की ताई अन्नू ने रोते हुए उसे बार-बार प्यार से हिलाकर पुकारा. माँ लगातार उसे जिंदा होने के लिए पुकार रही थी. कुछ देर बाद बच्चे की सांस चलने लगी.
    बच्चे के पिता कुणाल को लेकर अपने साले के घर पहुंचे और वहीं पर उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन दादी ने जिद करते हुए कहा कि उसे अपने पोते की शक्ल देखनी है और उसे पैतृक घर पर लाया जाए. तब कुणाल के पापा उसे घर लेकर आये. दादी अगर कुणाल की शक्ल देखने की जिद ना करती तो कुणाल का अंतिम संस्कार हो चुका होता. कुछ देर बाद कुणाल के शरीर में कुछ हरकत दिखी तो परिजनों को उम्मीद जगी.इसके बाद पिता हितेश ने बच्चे का चेहरा चादर की पैकिंग से बाहर निकाला और अपने लाडले को मुंह से सांस देने लगे. कुछ देर बाद जब कुणाल के शरीर में कुछ हरकत दिखाई दी तो पड़ोसी सुनील ने बच्चे की छाती पर दबाव देना शुरू किया. इसके बाद मोहल्ले के लोग बच्चे को 26 मई की रात को उसे रोहतक के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे 15 फीसदी ही बचने की संभावना बताई पर वह धीरे-धीर ठीक हो गया और मंगलवार को अपने घर पर पहुंच चुका है.
    बच्चे के दादा विजय शर्मा ने बताया कि पोते की मौत पर रात को नमक की बोरी और बर्फ की व्यवस्था कर दी थी. मोहल्ले वालों को सुबह श्मशान घाट पर पहुंचने को कह दिया था, लेकिन चमत्कार हो गया. माँ ने कहा कि भगवान ने उनके बेटे में फिर से सांसें डाली हैं. अब कुणाल स्वस्थ है. रोहतक अस्पताल से नानी के घर में है. साथ में उसकी मम्मी है. वह बच्चों के साथ खेल रहा है और डांस कर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को ज्यादा खतरा नहीं, WHO-AIIMS के सर्वेक्षण का खुलासा
    Next Article “ब्लाइंड” के लिए सोनम कपूर की हार्ड ट्रेनिंग

    Related Posts

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    June 27, 2026

    बरसात से पहले रेलवे विभाग ने स्टेशन में पानी जल जमाव को लेकर विशेष तैयारी की है,

    June 27, 2026

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    बरसात से पहले रेलवे विभाग ने स्टेशन में पानी जल जमाव को लेकर विशेष तैयारी की है,

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.