Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे 3 अमेरिकी राष्ट्रपतियों के बालों के नमूने
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे 3 अमेरिकी राष्ट्रपतियों के बालों के नमूने

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे 3 अमेरिकी राष्ट्रपतियों के बालों के नमूने

    नई दिल्ली. विज्ञान के क्षेत्र में हम इंसानों ने पहले के मुकाबले काफी तरक्की कर ली है. अब तो अंतरिक्ष में ऐसे-ऐसे कारनामे हो रहे हैं, जिसके बारे में जानकर ही हैरानी होती है.तीन अमेरिकी राष्ट्रपतियों के बालों के नमूने अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे और इसकी प्रक्रिया शुरू भी हो गई है, पर सवाल ये है कि आखिर इसकी वजह क्या है?

     

     

    ह्यूस्टन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी, ड्वाइट डी आइजनहावर और जॉर्ज वॉशिंगटन के बालों के नमूने इस महीने के अंत से पहले यूनाइटेड लॉन्च अलायंस के वल्कन रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे. अंतिम संस्कार के अवशेष और डीएनए नमूनों को अंतरिक्ष में भेजने का काम सेलेस्टिस नामक कंपनी करती है. यही कंपनी इन राष्ट्रपतियों के बालों के नमूनों को भी भेजने का काम करेगी. ये नमूने सेलेस्टिस की एंटरप्राइज फ्लाइट से भेजे जाएंगे, जिसका नाम टीवी सीरीज ‘स्टार ट्रेक’ के सम्मान में रखा गया है.

     

    कंपनी के चेयरमैन कोल्बी यंगब्लड का कहना है कि इन तीनों राष्ट्रपतियों के डीएनए नमूनों को अंतरिक्ष में ऐतिहासिक मिशन पर भेजना उनके लिए एक सम्मानजनक श्रद्धांजलि है. वहीं, इसी साल जारी एक बयान में कंपनी ने कहा था कि दिवंगत राष्ट्रपतियों के डीएनए नमूने अंतरिक्ष में भेजने से लोगों को भविष्य में अमेरिकी इतिहास के बारे में और अधिक जानने में मदद मिल सकती है. इससे पहले भी सेलेस्टिस ने डीएनए और अंतिम संस्कार के अवशेष अंतरिक्ष में कई बार भेजे हैं. कंपनी इसके लिए तीन हजार डॉलर यानी करीब ढाई लाख रुपये चार्ज करती है. यह उसका मिनिमम चार्ज है. इससे ज्यादा भी पैसे लग सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कंपनी साल 1994 में शुरू हुई थी और तब से अब तक कंपनी ने 17 उड़ानें लॉन्च की हैं और लोगों के डीएनए नमूनों को अंतरिक्ष में पहुंचाया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्ष को बेहतर तरीके से समाप्त करना चाहता हूं : कृष्णा नागर
    Next Article प्रज्ञान : बच्चों के लिए संवेदनात्मक रचनाएँ

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.