Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का बड़ा फैसला, 13 साल बाद राज्य में एक साथ पांच नगर निगमों को मंजूरी
    Headlines राजनीति

    गुजरात: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का बड़ा फैसला, 13 साल बाद राज्य में एक साथ पांच नगर निगमों को मंजूरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गुजरात: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का बड़ा फैसला, 13 साल बाद राज्य में एक साथ पांच नगर निगमों को मंजूरी
    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में एक साथ कई सारी नगर पालिकाओं को नगर निगम निगम बनाने का फैसला किया है।गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार ने एक बड़े फैसले में राज्य में पांच नए निगमों को मंजूरी प्रदान की है। कैबिनेट की बैठक में नवसारी, गांधीधाम, सुरेंद्र नगर, वापी और मोरबी को नगर निगम को बनाने पर सैद्वांतिक मुहर लगा दी है। अभी ये सभी नगर पालिकाएं हैं। इन पांच नए नगर निगमों के बाद राज्य में कुल नगर निगमों की संख्या बढ़कर 13 पहुंच जाएगी। इन सभी नगर पालिकाओं की कुल आबादी 3 लाख से अधिक है।कैबिनेट की सैद्वांतिक मंजूरी के बाद अगले कुछ दिनों में जरूरी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद शहरी विभाग इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करेगा। सरकार से जुड़े सूत्रों के अनुसार ऐसी संभावना है कि इन पांच नई नगर पालिकाओं के पास के गांवों को भी निगम निगम के दायरे में शामिल किए जाएगा। इसके बाद पांच आईएएस को बतौर निगम आयुक्त तैनात किया जाएगा, ताकि इन नए निगमों के विकास कार्य में तेजी आए।

     

     

    13 साल बाद पांच नए नगर निगम
    राज्य सरकार ने 13 साल के लंबे अंतराल के बाद नए नगर निगमों को मंजूरी प्रदान की है। गांधीनगर नगर निगम को 2010 में स्वीकृति दी गई थी। इसके बाद राज्य में कुल नगर निगमों की संख्या बढ़कर 8 हो गई थी। अब 13 साल बाद सरकार ने पांच और नगर पालिकाओं को नगर निगम बनाने का फैसला किया है। इसके बाद कुल नगर निगमों की संख्या अब 13 हो गई है। राज्य में 13 निगम आयुक्त और 13 ही मेयर होंगे।

    12-13 पालिकाएं और कतार में
    राज्य सरकार के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार इन नवसारी, गांधीधाम, सुरेंद्र नगर, वापी और मोरबी के अलावा 12 से 13 नगर पालिकाओं ने नगर निगम बनने के योग्यता दिखाई है कि उनका स्टेटस भी नगर निगम का होना चाहिए। इस संबंध में निर्णया आने वाले समय में लिया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि हाल ही में केवडिया में हुए चिंतिन शिविर में भी तीन लाख से ज्यादा आबादी वाली नगर पालिकाओं को नगर निगम का दर्जा देने की सिफारिश की गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे कैबिनेट में रखा। जिसमें पांच नगर पालिकाओं को निगम बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

     

    नए निगमों को मिलेगा फंड
    राज्य में अभी तक कुल आठ नगर निगम थे। इनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, भावनगर, जूनागढ़ और गांधीनगर शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने नए निगमों को अधिक फंड जुटाने के मकसद से स्वीकृति प्रदान की है, ताकि इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाया जा सके। इतना ही नहीं हर साल इन नए निगमों को मुख्यमंत्री शहरी विकास कार्यक्रम से एक निश्चित धनराशि बजट के तौर पर दी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी मुददों को धार देने पहुंचे भरतपुर
    Next Article परसुडीह : मखदुमपुर मुंशी मोहल्ले की स्थिति बद से बदतर , दो बछड़ो ने पानी में रहने की वजह से तोड़ा दम

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.