Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Gujarat: पाक के 108 आश्रितों को मिली भारतीय नागरिकता, अहमदाबाद में रहने वाले 1,149 ऐसे शरणार्थियों को मिल चुकी नागरिकता
    Breaking News Headlines

    Gujarat: पाक के 108 आश्रितों को मिली भारतीय नागरिकता, अहमदाबाद में रहने वाले 1,149 ऐसे शरणार्थियों को मिल चुकी नागरिकता

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद में पाकिस्तान से आए 108 हिंदू शरणार्थियों को मंगलवार को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई. गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने उन्हें भारतीय नागरिक बनने के लिए बधाई दी और उनसे नए भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध होने का आग्रह किया.

    अहमदाबाद जिला कलेक्टर कार्यालय के सहयोग से कलेक्टर कार्यालय के पास होटल सिल्वर क्लाउड में पाकिस्तानी आश्रितों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र देने के लिए मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां सभी नागरिकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.

    108 नागरिकों को प्रमाण पत्र दिए गए

     

    इस मौके पर गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि जिन परिवारों को भारतीय नागरिकता मिली है, उनके बीच दिवाली जैसा माहौल है. भारत और गुजरात सरकार प्रवासी नागरिकों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. सरकार विस्थापित नागरिकों के जीवन की समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रही है, जिसके तहत मंगलवार को 108 नागरिकों को प्रमाण पत्र दिया गया.

    अब तक 1149 से ज्यादा लोगों को नागरिकता मिल चुकी है

    गृह मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के कई पीडि़त अल्पसंख्यकों और हिंदू शरणार्थियों को आसानी से और जल्दी भारत की नागरिकता दिलाने का प्रयास किया है. प्रधानमंत्री के प्रयासों से प्रवासियों को शीघ्र नागरिकता मिलना संभव हो सका है.

    उन्होंने अहमदाबाद में अब तक 1149 से अधिक हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए अहमदाबाद के कलेक्टर और पूरे अहमदाबाद जिले की प्रशासनिक टीम को भी बधाई दी. अहमदाबाद जिला कलेक्टरेट द्वारा अब तक पाकिस्तान से आए कुल 1149 हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान को झटका, FIH ने ओलंपिक हॉकी क्वालीफायर वापस लिया, नये मेजबान की शीघ्र घोषणा
    Next Article सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली में पटाखों पर बैन हटाने से इंकार, कहा- फोडऩे हैं तो किसी और राज्य जाएं

    Related Posts

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    September 5, 2026

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    September 5, 2026

    विद्या भारती के एक हजार नए विद्यालय: बंगाल में भारतीय शिक्षा-दृष्टि को बल

    September 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हल्दीपोखर में बेलगाम अवैध लॉटरी का खेल, रोजाना लाखों के कारोबार का आरोप

    ठाणे में दिखा सूर्यकुमार यादव का जलवा: प्रो गोविंदा लीग के एंबेसडर ने कहा— ओलंपिक तक पहुंचेगा हमारा दहीहंडी खेल

    पुलिस सभा में जवानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, एसपी ने दिया समाधान का भरोसा

    साकची बंगाल क्लब में ‘एनिग्मा’ की चार दिवसीय प्रदर्शनी शुरू

    विद्या भारती के एक हजार नए विद्यालय: बंगाल में भारतीय शिक्षा-दृष्टि को बल

    भूत-प्रेत का भय दिखाकर महिला से ठगी, आभूषण लेकर दो युवक फरार

    पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक या सेल्फ गोल? मक्का पैक्ट का भू-राजनीतिक विश्लेषण

    ठाणे की दहीहंडी में सुनील शेट्टी का जलवा, मराठी बोलकर जीता सभी का दिल

    लंबित मामले और सर्वोच्च न्यायालय की ऐतिहासिक पहल: न्यायिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम

    जन्माष्टमी पर यदुवंशी समाज ने मनाया भव्य कृष्ण जन्मोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.