Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटना में भाजपा कार्यालय के बाहर अतिथि शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन, फिर से बहाल करने की मांग
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    पटना में भाजपा कार्यालय के बाहर अतिथि शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन, फिर से बहाल करने की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पटना में भाजपा कार्यालय के बाहर अतिथि शिक्षकों ने किया धरना प्रदर्शन, फिर से बहाल करने की मांग
    पटना: बिहार में एक अप्रैल से अतिथि शिक्षक काम नहीं कर सकेंगे. शिक्षा विभाग ने इसको लेकर पत्र जारी किया था, जिसमें निर्देश दिया गया था कि बिहार में अतिथि शिक्षक की जरूरत नहीं है. इसके बाद आज एक अप्रैल को सैकड़ों की संख्या में अतिथि शिक्षक राजधानी पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं. सबसे पहले मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया. यहां से खदेड़े जाने के बाद सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे.

     

     

    फिर से बहाल करने की मांगः सेवा से हटाये गये अतिथि शिक्षकों ने बीजेपी कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया. बड़ी संख्या में आए अतिथि शिक्षकों का कहना था कि सरकार ने हमें अचानक नौकरी से हटा दिया है. अब हम लोग क्या करेंगे. सरकार को यह सोचना चाहिए बड़ी संख्या में महिला भी अतिथि शिक्षक के रूप में काम कर रही थी. बीजेपी कार्यालय के सामने फिर से बहाल करने के मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

     

     

    अचानक से हटा दिया गया: समस्तीपुर से आई सविता देवी का कहना था कि वर्ष 2018 से हम लोग अतिथि शिक्षक के रूप में काम कर रहे थे. सरकार द्वारा राशि भी दी जा रही थी. अब अचानक से सरकार नौकरी से हटा दिया. जो की गलत है. मुजफ्फरपुर से आई सरिता देवी का कहना था कि किस मुंह से घर जाएंगे. लोगों को क्या कहेंगे. पहले हम अतिथि शिक्षक थे और अब कुछ नहीं है.

     

    आगे भी धरना प्रदर्शन की धमकीः प्रदर्शनकारियों ने कहना था कि फिर से उन लोगों को बहाल किया जाए. अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो वे लोग ऐसे ही धरना प्रदर्शन करते रहेंगे. प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों का कहना था कि सरकार को उन लोगों की मांग पर सोचना पड़ेगा. क्योंकि अब कहीं नौकरी के लिए अप्लाय करने की उम्र खत्म हो गयी है. कहीं नौकरी नहीं कर सकते हैं. जहां हम लोगों ने पढ़ाई किया अच्छे ढंग से पढ़ाई हुई लेकिन सरकार अब हम लोगों को हटा दिया है जो कि पूरी तरह से गलत है.

     

     

    क्यों हटाये गये अतिथि शिक्षकः बता दें कि बिहार में शिक्षा विभाग ने बीपीएससी के माध्यम से 94,738 शिक्षक की नियुक्ति की गई है. वे कार्यरत हैं. इस स्थिति में अतिथि शिक्षकों को सेवा में बनाए रखने की कोई आवश्यकता नहीं है. शिक्षा विभाग के आदेश के बाद एक अप्रैल से इन अतिथि शिक्षकों को सेवा से मुक्त कर दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय कैंपस में पार्किंग के ठीक बगल में पड़े कचड़े में लगी आग ,मचा अफरा तफरी का माहौल
    Next Article स्थानीय लोगों को रोजगार दे हिंडालको:एसोसिएशन

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.