झारखंड में जीएसटी घोटाला का पर्दाफाश 20 करोड़ से ऊपर का घोटाला
दिल्ली का कारोबारी कुमार लभ अग्रवाल और रांची के कारोबारी गुलबहार मलिक की गिरफ़्तारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर ज़ीएसटी विभाग ने एक बड़ी करवाई की है, जहां करोड़ों के जीएसटी घोटाला के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमे एक दिल्ली का कारोबारी कुमार लभ अग्रवाल और रांची के कारोबारी गुलबहार मलिक की गिरफ़्तारी की गईं है, दोनों पर बैटरी कम्पनी के नाम पर फर्जी कंपनी बना कर 50 करोड़ का ज़ीएसटी घोटाला किया गया हैँ,
दोनों को आज पूछताछ के लिए जमशेदपुर के जीएटी डायरेक्टर जनरल ऑफ़ ज़ीएसटी इंटेलिजेन्स टीम ने किया पूछताछ की, जिसके बाद करोड़ों का घोटाला का खुलासा हुआ, जिसके बाद दोनों व्यपारियों को विभा ने गिरफ्तार कर लिए हैँ,,जानकारी के मुताबिक आगे भी इन दोनों से पूछताछ मे और भी घोटाले का खुलासा हो सकता हैँ,
फिलहाल दोनों का एमजीएम मे मेडिकल करवा कर दोनों व्यपारियों को जेल भेज दिया गया है उक्त जानकारी सार्थक सक्सेना, असिस्टेंट डायरेक्टर, जीएसटी, जमशेदपुर ने दी है

