जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण, राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव भी रहे मौजूद
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने समाहरणालय परिसर अवस्थित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस में अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, परिसर की साफ सफाई आदि की जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह (बाहर) एवं त्रि- मासिक (अंदर) वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है, एवं जांच प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग को भेजा जाता है।
_*इस मौके पर*_ अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, अग्निशामक पदाधिकारी, जामताड़ा सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

