Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रत्नम ऋषि कैम्पस, प्रकाशनगर, टेल्को में रामोत्सव का भव्य आयोजन।
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    रत्नम ऋषि कैम्पस, प्रकाशनगर, टेल्को में रामोत्सव का भव्य आयोजन।

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रत्नम ऋषि कैम्पस, प्रकाशनगर, टेल्को में रामोत्सव का भव्य – दिव्य आयोजन।
    भक्ति की भागीरथी में घंटों डूबा रहा परिसर।

    सनातन इतिहास के सबसे स्मरणीय क्षण और उसके पुनर्जागरण के दिवस को बड़े उत्साह और उमंग के साथ रत्नम ऋषि कैम्पस ,प्रकाशनगर ,टेल्को में मनाया गया। कीर्तन मण्डली और युवामंच ने मिलकर रामदरबार के भव्य चित्र को कैम्पस के मध्य पंडाल बनाकर मंचस्थ किया। कैंपस की महिलाओं ने मिलकर पुष्प , दीप और रंगोली से पूजा स्थल को सुसज्जित किया और रंगों से जय श्री राम लिखा। सनातन धर्म के प्रतीक चिन्हों से पूरे कैंपस को सजाया गया।

     

    दोपहर ठीक 12.20 बजे तीन लम्बे शंख ध्वनि और जय श्री राम के गगनभेदी नारे के साथ रामोत्सव का श्री गणेश हुआ। नगर के संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ के प्रख्यात गायक श्री दिवाकर पांडे और उनकी मण्डली के भक्ति भाव से भरे गायन से एक आध्यात्मिक उत्साह का सृजन हुआ। सुन्दरकाण्ड की पूजा-पाठ के समय यजमान श्री विनोद कुमार सिंह उपस्थित रहे।
    शाम में छः बजे रामलला के चित्र के समक्ष बनी रंगोली के चारों ओर 251 रामज्योति दीप जलाए गये।
    प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को युवाओं ने आतिशबाजी की रौशनी से द्विगुणित कर दिया । संगीतज्ञ बी कृष्णा राव के निर्देशन में राम भजन आरंभ हुआ और सभी महिला शक्तियों ने अपने स्वर इसमें मिलाये।

     

     

    पूजन-अर्चन के पश्चात महाप्रसाद की भी व्यवस्था थी जिसमें कैंपस के साथ साथ आसपास के समुदाय के लोगों ने भी पूरे उत्साह से भाग लिया और भोग प्रसाद ग्रहण किया ।
    इस ऐतिहासिक दिवस को अविस्मरणीय क्षण बनाने में कीर्तन मण्डली के सर्वश्री एन०चौबे,नागेंद्र राय,ए के बनर्जी एवं किशोर कुमार का सक्रिय योगदान रहा । व्यवस्था में रत्नम युवा मंच से रुपेश सिन्हा, सुब्रतो दास, संजीव कुमार,ब्रजेश सिंह,कृष्णा दुबे, संतोष कुमार , रूबी, अंजली, सुमन, पिंकी, संतोषी , शिवली, रूपा तथा मिटठी का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआत्म मोक्षार्थम जगत हिताय च” के उपासक थे सुभाष चंद्र बोस
    Next Article झारखण्ड राज्य बीएड-एमएड प्राध्यापक संघ ने पद सृजन और सेवा स्थायीकरण की मांग

    Related Posts

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.