Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान राजेश कुमार को श्रद्धांजलि दी।
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान राजेश कुमार को श्रद्धांजलि दी।

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2023Updated:September 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान राजेश कुमार को श्रद्धांजलि दी।

    राज्यपाल  सी०पी० राधाकृष्णन एवं  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज सेक्टर-2, धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर पहुंचकर चाईबासा के टोंटो क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए आई०ई०डी० ब्लास्ट में शहीद हुए सीआरपीएफ कोबरा बटालियन-209 के कांस्टेबल जवान श्री राजेश कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

     

     

    माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से दिवंगत हुए शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य को नक्सल से मुक्त करने के लिए हमारे बहादुर जवान श्री राजेश कुमार ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है, इनका बलिदान पूरा राज्य सदैव याद रखेगा। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल मुक्त झारखंड की मुहिम और मिशन में हमारे कई जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। नक्सल मुक्त अभियान का मिशन जरूर कामयाब होगा। हम सभी को अपने पुलिस जवानों पर गर्व है। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरगति को प्राप्त हुए शहीद जवान श्री राजेश कुमार के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोकाकुल परिजनों को इस दुःख एवं विकट परिस्थिति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

     

     

    मालूम हो कि पश्चिमी सिंहभूम जिला स्थित टोंटो थाना के सरजामबुरू क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा किए गए आ०ई०डी० ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ कोबरा बटालियन-209 के कांस्टेबल जवान श्री राजेश कुमार वीरगति को प्राप्त हुए। शहीद जवान श्री राजेश कुमार ग्राम रेवाली, जिला गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के निवासी थे।

    मौके पर राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, डीजीपी श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल सहित पुलिस विभाग के अन्य वरीय अधिकारियों ने शहीद कांस्टेबल जवान श्री राजेश कुमार को श्रद्धांजलि दी।

    राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान राजेश कुमार को श्रद्धांजलि दी।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय महाधिवेशन में पूर्वी सिंहभूम जिला समिति से सैकड़ों लोग हुए शामिल
    Next Article JAMSHEDPUR :महिला आरक्षण बिल केवल चुनावी जुमला : शादाफ ज़फर

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.