Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार नीट पर चर्चा को तैयार, लेकिन चर्चा मर्यादा में रहते हुए होनी चाहिए: प्रधान
    Breaking News Headlines राजनीति

    सरकार नीट पर चर्चा को तैयार, लेकिन चर्चा मर्यादा में रहते हुए होनी चाहिए: प्रधान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सरकार नीट पर चर्चा को तैयार, लेकिन चर्चा मर्यादा में रहते हुए होनी चाहिए: प्रधान

    नयी दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि सरकार चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन यह परंपरा के अनुसार और मर्यादा में रहते हुए होनी चाहिए।

    नीट-यूजी में कथित अनियमितता के मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर हंगामे के कारण सदन की बैठक दिनभर के लिए स्थगित होने के बाद प्रधान ने संवाददाताओं से बातचीत में अपील की कि छात्रों को भ्रमित नहीं किया जाना चाहिए।

     

     

    उन्होंने संसद भवन परिसर में कहा, ‘‘सरकार हर तरह की चर्चा को तैयार है, लेकिन सबकुछ नियमों का पालन करते हुए और मर्यादा में रहते हुए होना चाहिए। राष्ट्रपति ने कल अपने अभिभाषण में खुद परीक्षा के बारे में बात की और कहा कि यह सरकार की मंशा को दिखाता है कि हम किसी भी मुद्दे का सामना करने को तैयार हैं।’’

    प्रधान ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में पीठासीन अधिकारियों ने कहा है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कोई कार्यस्थगन नहीं होता। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में इस मुद्दे पर बात की है तो उनके धन्यवाद ज्ञापन पर चर्चा में विस्तार से अपनी बात रखी जा सकती है।

     

     

     

    प्रधान ने कहा कि सरकार का दायित्व देश के युवाओं और छात्रों के प्रति है।

    उन्होंने कहा, ‘‘जब सरकार अपना पक्ष रखने को तैयार है तो संशय वाली क्या बात है? हम छात्रों और देशवासियों को भरेासा दिलाते हैं कि हम कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे और इसमें शामिल सभी लोगों पर सीबीआई की गाज गिरने वाली है। हम किसी को नहीं बख्शेंगे।’’

    राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की परीक्षा पांच मई को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आयोजित की थी और इसमें करीब 24 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

     

     

     

    परिणाम चार जून को घोषित किए गए और इसके बाद ही परीक्षा में अनियमितताओं और प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप लगने लगे।

    प्रधान ने कहा, ‘‘हम किसी को नहीं बख्शेंगे। एनटीए में प्रभार संभाल रहे लोगों को हटा दिया गया है और वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। यह सब सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मैं विपक्ष से अपील करना चाहता हूं कि उन्हें छात्रों को भ्रमित नहीं करना चाहिए।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘सुधारों के लिए एक प्रामाणिक उच्चस्तीय समिति भी गठित की गई है। उन सभी (स्थगित या निरस्तत) परीक्षाओं की तारीख जल्द घोषित कर दी जाएगी।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली हवाई अड्डा पर छत का गिरना: टीएमसी ने मोदी की गारंटी के ‘ध्वस्त’ होने का आरोप लगाया
    Next Article बीजेपी न्यायालय के दोनों ही आदेशों का सम्मान करती है:अमर कुमार बावरी

    Related Posts

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    May 26, 2026

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    May 26, 2026

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    राहुल दुबे गैंग पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद

    धनबाद ACB की बड़ी कार्रवाई: बालीडीह थाना का ASI ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जमीन विवाद में युवक की मौत से भड़का आक्रोश, पांच घंटे तक जाम रहा मंडरो चौक

    जामताड़ा पुलिस ने लूटकांड का किया उद्भेदन, नाबालिग अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    पूर्वी सिंहभूम में बढ़ती गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में शुरू हुए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर

    सरायकेला में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में मिला जला हुआ शव

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.