Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनंत चतुर्दशी से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट
    Headlines उत्तर प्रदेश

    अनंत चतुर्दशी से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अनंत चतुर्दशी से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट
    वाराणसी: अनंत चतुर्दशी से पहले सोने चांदी के कीमतो में कमी आई है. यूपी के वाराणसी में 13 सितंबर (शुक्रवार) को सोने की कीमत में मामूली कमी देखने को मिली. बाजार खुलने के साथ सोना 100 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है. वहीं बात चांदी की करें तो उसकी कीमतों में भी 100 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज हुई है.

     

     

    जिसके बाद उसकी कीमत 86500 रुपये हो गई. बता दें सोने चांदी की कीमतें हर दिन टैक्स और उत्पाद शुल्क के कारण घटती बढ़ती रहती हैं. शुक्रवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 110 रुपये टूटकर 73300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इससे पहले 12 सितंबर को इसका भाव 73410 रुपये प्रति 10 ग्राम था. वहीं बात 22 कैरेट सोने की करें तो शुक्रवार को उसकी कीमत में 100 रुपये की कमी आई. जिसके बाद बाजार में उसकी कीमत 67200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इससे पहले 12 सितंबर को इसका भाव 67300 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

     

     

    इन सब के अलावा बात 18 कैरेट सोने की करें तो शुक्रवार को बाजार में उसकी कीमत 90 रुपये टूटकर 54990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं 12 सितंबर को इसका भाव 55080 रुपये था. बता दें कि सोने की खरीदारी से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांचनी चाहिए. इसके अलावा हॉलमार्क भी देखना चाहिए. वैसे तो 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. लेकिन ज्वेलरी के लिए 18 से 22 कैरेट सोना उपयुक्त होता है.

     

     

    सोने के अलावा बात चांदी की कीमत की करें तो शुक्रवार को उसकी कीमत में गिरावट आई है. सर्राफा बाजार खुलने के साथ चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ता हुआ. जिसके बाद उसकी कीमत 86500 रुपये प्रति किलो हो गई.इसके पहले 12 सितंबर को इसका भाव 86600 रुपये थी. वाराणसी के सर्राफा कारोबारी रूपेंद्र सिंह जुनेजा ने बताया कि सितंबर महीने के सोने चांदी के कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है. उम्मीद है कि आगे इसकी कीमत थोड़ी और लुढ़क सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारीगोडा फाटक के पास विसर्जन जुलूस में फायरिंग, एक घायल
    Next Article बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये रोहित और विराट चेन्नई पहुंचे

    Related Posts

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    July 4, 2026

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    July 4, 2026

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.