Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला उप निर्वाचन 2025 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    घाटशिला उप निर्वाचन 2025 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला उप निर्वाचन 2025 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

    मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, रैंप जैसी सभी एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी सुनिश्चित करने का निर्देश

    मतदाताओं के साथ सहृदय व्यवहार रखें, सभी कोषांगों में दिशा–निर्देशों का अक्षरशः पालन करें – के. रवि कुमार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    घाटशिला। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र को मॉडल बूथ के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के दिशा–निर्देशों के अनुरूप सभी एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटी (AMF) — जैसे बिजली, पानी, रैंप, शौचालय, प्रतीक्षालय आदि — की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    श्री रवि कुमार घाटशिला अनुमंडल सभागार में 45–घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारी को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में जीरो एरर के साथ कार्य करना है। चुनाव से संबंधित प्रत्येक कार्य के लिए आयोग द्वारा विस्तृत मॉड्यूल और एसओपी तैयार किए गए हैं। सभी पदाधिकारी इनका अक्षरशः अनुपालन करते हुए अपने कार्यों को ससमय संपन्न करें।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक त्रुटिरहित एवं सुचारू बनाने के लिए पदाधिकारियों को आयोग द्वारा तय दिशा–निर्देशों के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके लिए सोशल मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्या करें और क्या न करें की जानकारी साझा करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की उम्र 85 वर्ष से अधिक है या दिव्यांग मतदाता हैं, उन्हें घर से मतदान (Postal Ballot/Home Voting) की सुविधा दी जाए। इच्छुक मतदाता ECInet या सक्षम ऐप के माध्यम से या बीएलओ के जरिए अपनी इच्छा व्यक्त कर सकते हैं। वहीं जो वरिष्ठ नागरिक या दिव्यांग मतदाता मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करना चाहते हैं, उनके लिए वाहन, व्हीलचेयर, रैंप और वॉलेंटियर की व्यवस्था अवश्य की जाए।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आयोग ने ईवीएम पर लगने वाले मतपत्रों में बदलाव किया है — अब उम्मीदवारों के रंगीन फोटो, नाम एवं क्रम संख्या बड़े अक्षरों में अंकित होंगे। सभी संबंधित अधिकारी इस दिशा में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कार्य करें।

    श्री रवि कुमार ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम (SVEEP) का उद्देश्य मतदाताओं को शिक्षित एवं प्रेरित करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। इसलिए पूर्व के चुनावों में कम मतदान प्रतिशत वाले केंद्रों को चिह्नित कर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए।

    बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन की तैयारियों से जुड़े सभी कोषांगों की समीक्षा की — जिनमें इलेक्शन पर्सनल ट्रेनिंग, एएमएफ, वेबकास्टिंग, लॉ एंड ऑर्डर, स्वीप एक्टिविटी, स्ट्रांग रूम, आईटी एप्लिकेशन और ECInet शामिल थे।

    उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी चेकपोस्टों की सघन निगरानी की जाए। सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों, नकद लेनदेन और आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    इस अवसर पर आईजी ऑपरेशन झारखंड श्री माइकल राज, जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, डीआईजी श्री धनंजय कुमार, डीआईजी पुलिस मुख्यालय श्री अश्विन कुमार, डीआईजी कोल्हान श्री अनुरंजन किस्पोट्टा, एसएसपी पूर्वी सिंहभूम श्री पीयूष पांडेय, ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, श्री देव दास दत्ता, तथा घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ, एईआरओ, उप निर्वाचन आपदाधिकारी सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे

    घाटशिला उप निर्वाचन 2025 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली हाफ मैराथन में दौड़े पुलिस इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा  02.19.11 घंटे में 21.10 किलोमीटर दौड़ पूरी की
    Next Article कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने दुर्घटनाग्रस्त महेंद्र मिश्रा से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.