Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय को जिताने के लिए कमर कस लें : निर्मल सिंह
    Headlines

    सरयू राय को जिताने के लिए कमर कस लें : निर्मल सिंह

    Aman KumarBy Aman KumarOctober 22, 2024Updated:October 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर

    जनता दल यूनाइटेड की एक अहम बैठक मंगलवार को साकची में हुई। यह बैठक चुनाव को लेकर हुई। जनता दल यू के प्रदेशाध्यक्ष निर्मल सिंह के निर्देश पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने की। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ और युवा जनता दल यूनाइटेड के सभी पदाधिकारी, पश्चिम विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों समेत पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में नामांकन को सफल बनाने, चुनाव प्रबंधन समिति गठित करने, प्रचार-प्रसार के कार्य को तेज करने और बूथ प्रबंधन को लेकर बैठक में चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि हर कार्यकर्ता कमर कस ले। सरयू राय को हर हाल में विजयी बनाना है। चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी ने जो गाइडलाइन तय की है, उसे सभी को मानना है। नौजवानों को बढ़-चढ़ कर काम करना चाहिए।
    बैठक में प्रदेश महासचिव कौशल कुमार, प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर, प्रदेश महासचिव अंजलि सिंह जी, प्रदेश सचिव कमल चौबे, प्रदेश महासचिव युवा धर्मेंद्र सिंह (भोला), प्रदेश महासचिव युवा बिट्टू दुबे, महानगर अध्यक्ष परमजीत श्रीवास्तव, युवा प्रदेश प्रवक्ता सुजीत कुमार यादव, नियाज अहमद, पुष्पराज सिंह, रोशन सिंह, मनोज सिंह, अरुण चौधरी, जितेश कुमार, इंद्रजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, निबा सिंह, शीरा कुमार, देव साहू, हरिदेव जी, अरुण, धनवीर सिंह, अमृता मिश्रा, महानगर अध्यक्ष परमजीत कुमार श्रीवास्तव शामिल थे। इस बैठक मे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जमशेदपुर महानगर के उपाध्यक्ष अमित कुमार, मोहम्मद आफताब आलम, मनोज कुमार पप्पू, विनोद कुमार मिश्रा आदि भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की संध्या आरती के पश्चात भारतीय जनतंत्र मोर्चा के सैकड़ो की युवाओं ने थामा कॉंग्रेस का दामन।
    Next Article कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना का भव्य अभिनंदन ,बन्ना ने कहा भाजपा के ही भस्मासुर हैं सरयू

    Related Posts

    17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

    September 21, 2026

    कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    September 21, 2026

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

    कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    ओल्ड एज होम में 28 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

    राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती: सिमरिया में समारोह का आयोजन, बच्चों को कविताएं आत्मसात करने की जरूरत

    ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में पहुंची महिला, पायल और नथिया लेकर हुई फरार

    प्रेमी युगल को पकड़कर मंदिर में कराई शादी

    बागुनहातु छत्तीसगढ़ी सेवा संस्था की तिमाही आम बैठक संपन्न

    ड्यूटी निभाकर निकले थे घर के लिए, रास्ते में जिंदगी ने दिया धोखा

    गांव में स्कूल, शहर में घर…और हाउस अलाउंस सरकार का

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.