Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा : शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम का पर्व हुआ सम्पन्न
    Breaking News झारखंड धर्म

    गढ़वा : शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम का पर्व हुआ सम्पन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    शांतिपूर्ण तरीके से मुहर्रम का पर्व हुआ सम्पन्न

     

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र में मुहर्रम का त्योहार शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। प्रखंड के कांडी, ढबरिया, नैनाबार, बत्तो, लमारी खुर्द, भिलमा, पखनाहा, सनपूरा, भुड़वा, कुरकूटा, तेलिया निजामत, पतिला, जमुआ, मरहटिया, चोका, सेतो सहित अन्य गांवों में मुहर्रम का त्योहार शांति पूर्ण तरीक़े से मनाया गया।सुबह में ताजिया व आलम का मिलन किया गया। इसके बाद सभी ने अपने-अपने कर्बला में पहलाम सम्पन्न किया।

     

     

    वहीं जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के प्रांगण में मुहर्रम त्योहार के अवसर पर इस्लामिया कमिटी कांडी व सड़की के तत्वधान में एक खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्व युवा समाजसेवी विकास दुबे थे। इस कार्यक्रम में तीन विभिन्न टीमों ने कई हैरतअंगेज खेल का करतब दिखाया, जिसमें उत्तर प्रदेश सहारनपुर के नमन तिवारी की टीम, बिहार अकोढी गोला की टीम व अधौरा-कांडी की टीम ने कई खतरनाक खेल दिखा कर दर्शकों की तालियां बटोरी।

     

     

     

    सहारनपुर के खिलाड़ी नमन तिवारी ने बीस की संख्या मे शीशे की बोतल को अपने सिर पर फोड़ कर वाह-वाही बटोरी। साथ ही उन्होंने साइकिल पर भी कई हैरत अंगेज खेल दिखाया। वहीं आकोढी गोला के खिलाड़ी डॉक्टर वाजिद अली, कलाम व मुज्जाहीद ने भी कई करतब दिखाए। उधर अधौरा टीम के टीम लीडर इसराइल अंसारी ने तलवार से सर पर व बाजू पर रखे ईंट को तोड़ कर तालियां बटोरी। जबकि उसी टीम के सलीम अंसारी ने अपने शरीर में 25 सुइयां चुभो कर करतब दिखाया। इस अवसर पर ट्रॉफी का वितरण करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि इसी प्रकार आपसी भाईचारे के साथ मुहर्रम का पर्व प्रत्येक वर्ष मनाएं। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की आप सभी के हैरत अंगेज करतबों से सभी हतप्रभ रह गए। कांडी पँचायत समिति सदस्या ममता देवी के सौजन्य से मुहर्रम कमिटी को ट्रॉफ़ी प्रदान किया गया।

     

     

     

    मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, कांडी पँचायत मुखिया विजय राम, पँचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार, समाजसेवी पंकज कुमार सिंह, उप मुखिया दिलीप राम, एएसआई प्रबल महतो, सड़की इस्लामिया कमिटी के सदर सह युवा समाजसेवी बाबू खान, सदर वसीम खां, राम लखन प्रसाद, कृष्णा बारी, पाले खान, हातिम खलीफा, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान सहित काफी संख्या में महिलाएं-पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में छह मजदूरों से नाली का साफ-सफाई कार्य का हुआ शुभारंभ
    Next Article जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि सर्वोच्च बलिदान का पर्व मुहर्रम को आपसी भाईचारा एवं सौहार्द्र के साथ मनाएं।

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.