Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा : 79 वें सार्वजनिक दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन
    Breaking News झारखंड धर्म

    गढ़वा : 79 वें सार्वजनिक दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय कांडी में इस वर्ष 79 वें सार्वजनिक दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन किया गया है। इस पूजा को धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री राम जानकी सह महावीर मंदिर पूजा समिति के तत्वावधान में दुर्गा पूजा समिति की ओर से 79 वें दुर्गापूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। दुर्गापूजा के लिए नवगठित पूजा समिति के द्वारा इस वर्ष भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। दुर्गा पूजा को लेकर लोगो में काफी उत्साह का वातावरण बना हुआ है। इस वर्ष बन रहे पूजा पंडाल की लागत लगभग तीन लाख पचास हजार रुपए आने का अनुमान है।

     

     

     

    इस पंडाल की लंबाई 30 फीट व चौड़ाई 40 फीट होगी। जबकि माता महादुर्गा की प्रतिमा सात फीट ऊंची होगी। प्रतिमा की अनुमानित लागत 30 हजार रखा गया है। वहीं भंडारा व पूजा की लागत दो लाख रुपए रखी गई है। पूजा आयोजन की सप्तमी तिथि से दशमी तिथि तक भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा। वहीं एकम से ही दुर्गा पाठ किया जाएगा। इस बार पंडाल व मूर्ति बनाने का काम बिहार के प्रसिद्ध कलाकार अमरदीप कुमार और उनकी टीम के द्वारा किया जा रहा है। श्री दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सह कांडी पंचायत के मुखिया ने बताया कि इस बार 79वें दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने को लेकर लोगों का भरपूर आर्थिक तथा शारीरिक सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार की पूजा के आयोजन को भव्य स्वरुप दिए जाने की योजना है। मालूम हो कि कांडी में दुर्गा पूजा का पहला सार्वजनिक आयोजन वर्ष 1945 में किया गया था। उस वक्त कोलकाता के एक बंगाली डॉक्टर यहां रहा करते थे।

     

     

     

    उन्हीं के नेतृत्व में कांडी में सार्वजनिक दुर्गा पूजा की शुरुआत की गई थी। वर्तमान में रामधनी साह के पुरानी दुकान की जगह प्रथम पूजा की गई थी। डुमरसोता गांव के पंडित कामेश्वर मिश्र (हाई स्कूल से सेवानिवृत्त संस्कृत शिक्षक) ने पहली पूजा कराई थी। बंगाली डॉक्टर जिन्हें लोग प्यार से बंगाली सेठ कहा करते थे। वे समाजसेवी बचरू साह के घर में रहा करते थे। इस प्रकार कांडी में पहली सार्वजनिक दुर्गा पूजा आज से 79 वर्ष पहले की गई थी। उस समय से यहां पर दुर्गा पूजा का लगातार आयोजन किया जाता रहा है। उस समय कांडी सिर्फ एक बाजार हुआ करता था। बाद में कांडी पंचायत का गठन हुआ। जो आगे चलकर पहली नवंबर 1999 को कांडी प्रखंड में तब्दील हो गया। कुछ वर्षों के बाद कांडी में थाना एवं अंचल कार्यालय तथा अन्य कई कार्यालय खुल गए। कांडी का स्वरूप बढ़ता गया। इसी के अनुरूप पूजा समारोह का स्वरूप भी बदलता गया। छोटे आयोजन से इसे बड़े आयोजन का रूप दिया जाने लगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआमझरीय विश्व स्तरीय कीर्तन नगर में आज 72 घंटे का “बाबा नाम केवलम”अखंड कीर्तन संपन्न
    Next Article भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबुलाल मंरांडी से मिले प्रमोद मिश्रा

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.