गाजुड़ संस्था ने पत्रकार सुशील अग्रवाल को सम्मानित किया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका के स्वयंसेवी संस्था गाजुड़ का एक उल्लेखनीय कार्य में से एक महत्वपूर्ण कार्य है गुणीजनों, साहित्यकार,कलाकार,शिक्षक,समाजसेवक,पत्रकार और मेधावी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित करना।इसी क्रम में आज दिनांक 17 जून 2025 को सुबह 10 बजे जादूगोड़ा में पत्रकार सुशील अग्रवाल को गाजुड़ संस्था के संस्थापक श्री जनमेजय सरदार ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया।सम्मान के रूप में गुल दस्ता, साल, स्मृति चिन्ह और प्रसस्ति पत्र दिया गया।इस अबसर पर सुनील कुमार दे,कृष्ण पद मंडल, नित्यानंद गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

