Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मिथिला समाज की वृहद बैठक,मैथिली, अंगिका, भोजपुरी, मगही और भुमिज भाषाओ को हटाने का पुरजोर विरोध
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मिथिला समाज की वृहद बैठक,मैथिली, अंगिका, भोजपुरी, मगही और भुमिज भाषाओ को हटाने का पुरजोर विरोध

    Aman KumarBy Aman KumarJune 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मिथिला समाज की वृहद बैठक,मैथिली, अंगिका, भोजपुरी, मगही और भुमिज भाषाओ को हटाने का पुरजोर विरोध

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    कोल्हान मिथिला समाज के द्वारा बिष्टुपुर क्लब हाउस मे समस्त मिथिला समाज के द्वारा एक वृहद बैठक की गई। बैठक मे झारखंड सरकार द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा से स्थानीय भाषा मैथिली, अंगिका, भोजपुरी, मगही और भुमिज भाषाओ को हटाने का पुरजोर विरोध किया गया। बैठक मे मिथिला समाज द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब उपरोक्त भाषायें राज्य की द्वितीय राज भाषा मे शामिल है, उसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा इन भाषाओ को टेट परीक्षा मे शामिल ना करना सम्पूर्ण समाज की अनदेखी करना है। बैठक मे निर्णय लिया गया कि मिथिला समाज पत्र के माध्यम से उपायुक्त महोदय को पत्र सौंप कर अपना विरोध दर्ज करेगा। साथ ही शिक्षा मंत्री माननीय श्री रामदास सोरेन जी से मुलाकात कर मिथिला समाज अपना विरोध दर्ज करेगा। राज्य के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी भी मिलने का समय मांगा जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर मिथिला समाज के द्वारा विरोध ज्ञापन देने का भी कार्यक्रम है। हम मुख्यमंत्री जी आग्रह करेंगे कि मिथिला समाज के मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करेंगे और उपरोक्त भाषाओ को ससम्मान उनका अधिकार प्रदान करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक मे मिथिला समाज के बैनर तले मिथिला समाज जमशेदपुर, मिथिला नवयुवक संघ, धर्म रक्षीणी पौरोहित्य महासंघ, मिथिला विकास मंच गम्हरिया, मिथिला युथ कमिटि गोविंदपुर, मिथिला विकास संघर्ष समिति, मिथिला सामाजिक संगठन, मिथिला सांस्कृतिक विचार मंच, मिथिला राज्य निर्माण समिति सहित शहर के अन्य विभिन्न संस्थाओ के पदाधिकारीगण एवम अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। मिथिला समाज के तरफ से उपरोक्त जानकारी पं. श्री बिपिन झा जी एवं श्री शिव चंद्र झा जी के द्वारा दिया गया है।

    अंगिका भोजपुरी मगही और भुमिज भाषाओ को हटाने का पुरजोर विरोध मिथिला समाज की वृहद बैठक मैथिली
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगाजुड़ संस्था ने पत्रकार सुशील अग्रवाल को सम्मानित किया
    Next Article चांडिल अनुमंडल न्यायालय के बाहर फिल्मी स्टाइल में हमला और अपहरण, कोर्ट परिसर में मची अफरातफरी

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.