Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Fukrey 3 Review: फुकरे फिर से एंटरटेनमेंट के ट्रिपल डोज के साथ लौटे, हो जाएंगे लोटपोट
    Headlines सिनेमा

    Fukrey 3 Review: फुकरे फिर से एंटरटेनमेंट के ट्रिपल डोज के साथ लौटे, हो जाएंगे लोटपोट

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Fukrey 3 Review: फुकरे फिर से एंटरटेनमेंट के ट्रिपल डोज के साथ लौटे, हो जाएंगे लोटपोट
    फुकरे 3 :  ये कहानी फिर एक बार पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और ऋचा चड्ढा के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने थिएटर में लौट आई है और उनकी ही भाषा में कहे, तो फिल्म देखने से पहले एक ‘देजा चू’ हो गया था कि ये फिल्म हमें निराश नहीं करेगी. अब ‘देजा चू’ तो सच होना ही था. हम तो सिर्फ यही कहेंगे कि फुकरे, तुम बड़े मजाकियां हो. तो आइये एक नजर डालते हैं, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और ऋचा चड्ढा की फिल्म ‘फुकरे 3’ पर.

     

     

    कहानी- फिल्म ‘फुकरे 3’ की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां पर ‘फुकरे रिटर्न्स’ की कहानी खत्म हुई थी। फुकरे गिरोह ने जनता स्टोर खोला था, लेकिन वह स्टोर ठीक से नहीं चलता है। भोली पंजाबन गैंगस्टर से राजनेता बन गई हैं और चुनाव लड़ रही हैं। जैसे कि आमतौर पर होता ही है, भोली पंजाबन के चुनाव का वित्तीय प्रबंधन एक माफिया करने को राजी होता है क्योंकि उसे इलेक्शन में इनवेस्टमेंट पर मोटा रिटर्न दिखाई देने लगता है। भोली पंजाबन को पंडित जी से सबसे ज्यादा आस है। वहीं, चुनाव अभियान के दौरान चूचा आम जनता के बीच लोकप्रिय बन जाता है। हनी, लाली और पंडित को लगता है कि अगर भोली पंजाबन चुनाव जीत गई तो वह अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर सकती है। इसलिए भोली पंजाबन को हराने के लिए तीनों चूचा को भी चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी करते हैं। लेकिन, पॉलिटिक्स आसान गेम नहीं है। इसके बाद जो होता है वहीं मामला असली ट्विस्ट एंड टर्न लेता है।

     

     

    फिल्म ‘फुकरे 3’ पूरी तरह से पंडित और चूचा की कहानी है। पंडित की भूमिका में पंकज त्रिपाठी ने अपने सहज अभिनय से काफी प्रभावित किया है। वह अंग्रेजी की पंच लाइन इतनी सहजता से बोलते है कि सुनकर हंसी आ ही जाती है। और, इस दौरान उनके चेहरे के जो भाव हैं, वही असल अभिनय है। पंकज त्रिपाठी ने अपनी पिछली फिल्म ‘ओएमजी 2’ में जो असर छोड़ा था, फिल्म ‘फुकरे 3’ उसी का जमना पार तक का एक्सटेंशन है। चूचा की भूमिका मे वरुण शर्मा ने भी पंकज त्रिपाठी को बराबर की टक्कर दी है। किसी हास्य कलाकार पर किसी हिंदी फिल्म का इस तरह से आश्रित होना बहुत कम देखने को मिलता है। चूचा की ये परफॉरमेंस जॉनी वॉकर, महमूद जैसे सितारों की याद दिलाती है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएस ने एंबुलेंस प्रदाता कंपनी को कांडी में एक 108 एंबुलेंस प्रदान करने का दिया निर्देश
    Next Article Asian Games 2023 : पांचवें दिन शूटिंग में भारत ने जीता एक और गोल्ड, चीन को 1 अंक से हराया

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.