Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संघर्षों की राह से प्रशासनिक सेवा तक: जमशेदपुर की अंकिता कुमारी बनीं डिप्टी-कलेक्टर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    संघर्षों की राह से प्रशासनिक सेवा तक: जमशेदपुर की अंकिता कुमारी बनीं डिप्टी-कलेक्टर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संघर्षों की राह से प्रशासनिक सेवा तक: जमशेदपुर की अंकिता कुमारी बनीं डिप्टी-कलेक्टर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    समर्पण, संतुलन और संकल्प—इन्हीं तीन स्तंभों पर अपनी सफलता की इमारत खड़ी करने वाली जमशेदपुर की बेटी अंकिता कुमारी ने आज झारखंड प्रशासनिक सेवा के अंतर्गत उप-समाहर्ता (Deputy Collector) पद के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। उन्होंने JPSC परीक्षा में शानदार 30वीं रैंक हासिल की थी। शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उन्होंने पति कन्हैया कुमार और अपनी तीन वर्षीय पुत्री संस्कृति श्रृंगारिका के साथ शिरकत किया।

     

    अंकिता कुमारी, जमशेदपुर के भाजपा नेता अंकित आनंद की बड़ी बहन हैं तथा टेल्को निवासी बिनोद तिवारी और सीमा देवी की पुत्री हैं। स्कूली शिक्षा टेल्को के विद्या भारती चिन्मय विद्यालय से प्राप्त किया है। अंकिता का विवाह वर्ष 2021 में बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर के आदर्श ग्राम सिमरिया में हुआ। निजी दायित्वों, अध्ययन और मातृत्व—तीनों को संतुलित करते हुए इस डिप्टी-कलेक्टर तक पहुँचना उनके अदम्य जज़्बे को दर्शाता है।

     

    समारोह के दौरान अंकिता भावुक हो उठीं। उन्होंने अपने माँ–पिता के संघर्षों को याद करते हुए कहा —

    “आज जो भी मैंने हासिल किया है, वह मेरे माता-पिता के अथक प्रयासों, संस्कारों और त्याग का परिणाम है। मेरे पति का सहयोग और मेरी बेटी की मासूम मुस्कान ने मुझे हर कठिन घड़ी में आगे बढ़ने की शक्ति दी।”

     

    उन्होंने इस उपलब्धि को परिवार के समर्पण और अपने सामर्थ्य की संयुक्त जीत बताया। झारखंड की जनता की सेवा को अपना सर्वोच्च धर्म मानते हुए उन्होंने कहा कि अब उनकी प्राथमिकता है—निष्पक्षता, संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ जनता तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करना।

     

    अंकिता की इस उपलब्धि से टेल्को और पूरे जमशेदपुर में खुशी की लहर है। उनका यह सफर न सिर्फ युवाओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी संदेश देता है कि कठिनाइयों के बीच भी लक्ष्य स्पष्ट हो तो सफलता निश्चित है।

    संघर्षों की राह से प्रशासनिक सेवा तक: जमशेदपुर की अंकिता कुमारी बनीं डिप्टी-कलेक्टर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकाले श्रम कानूनों के विरोध में जिला कांग्रेस का पुतला दहन, सरकार से वापसी की मांग
    Next Article आदित्यपुर पुलिस को छिनतई के मामले में मिली सफलता, आरोपी हुआ गिरफ्तार आरोपी संग सोने की चेन एवं मोटरसाइकिल बरामत

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.