विदेश से बिहार तक: पीएम मोदी ने विदेशी मंच से साधा बिहार चुनाव , लौटते ही करेंगे राज्य का दौरा
राष्ट्र संवाद डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हालिया विदेशी दौरे के दौरान बिहार का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से आगामी विधानसभा चुनाव को भी साध लिया। अंतरराष्ट्रीय मंच से बिहार की चर्चा कर पीएम मोदी ने यह संकेत दे दिया कि आने वाले चुनाव में बिहार केंद्र बिंदु रहेगा।
उल्लेखनीय है कि अपने विदेशी दौरे से लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी बिहार का दौरा करेंगे। यह दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि राज्य में चुनावी माहौल तेजी से बन रहा है। पीएम मोदी का यह दौरा चुनावी तैयारियों का शंखनाद भी माना जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विदेश यात्रा के दौरान बिहार के विकास, सांस्कृतिक पहचान और संभावनाओं पर दिया गया प्रधानमंत्री का बयान केवल कूटनीतिक संकेत नहीं, बल्कि एक रणनीतिक चुनावी संदेश भी है। अब सबकी निगाहें उनके आगामी बिहार दौरे और संभावित घोषणाओं पर टिकी हैं।

