निजी होटल से करोड़ों कीमत के समुद्री जीव ‘कोरल’ के साथ 4 गिरफ्तार वन विभाग की टीम की कार्रवाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। वन विभाग की टीम ने साकची थाना क्षेत्र स्थित एक निजी होटल में छापेमारी कर समुद्री जीव कोरल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद कोरल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत कई करोड़ रुपये बताई जा रही है।
सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां संदिग्ध गतिविधियों में शामिल चार लोग कोरल की अवैध खरीद-बिक्री करने की फिराक में थे। वन विभाग की टीम ने मौके से कोरल जब्त कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
अधिकारियों के अनुसार समुद्री जीव कोरल का अवैध व्यापार वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है। गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
वन विभाग ने कहा है कि शहर में इस तरह के अवैध व्यापार पर सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

