पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया टेल्को में काली पूजा पंडाल का उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टेल्को स्थित श्री श्री श्यामा काली पूजा कमिटी द्वारा आयोजित भव्य काली पूजा पंडाल का उद्घाटन आज पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने मां काली से राज्य और देश की शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। अर्जुन मुंडा ने सभी को काली पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं।

