Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिवसेना नेता अनंत गीते ने महाराष्ट्र की गठबंधन वाली महा विकास आघाड़ी सरकार को बताया सिर्फ एक समझौता, उनके बयान से तेज हुई महाराष्ट्र की सियासत
    Breaking News

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिवसेना नेता अनंत गीते ने महाराष्ट्र की गठबंधन वाली महा विकास आघाड़ी सरकार को बताया सिर्फ एक समझौता, उनके बयान से तेज हुई महाराष्ट्र की सियासत

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaSeptember 22, 2021Updated:September 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिवसेना नेता अनंत गीते ने महाराष्ट्र की गठबंधन वाली महा विकास आघाड़ी को बताया सिर्फ एक समझौता, उनके बयान से तेज हुई महाराष्ट्र की सियासत….                                                                          नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और शिवसेना नेता अनंत गीते के बयान से एक फिर फिर महाराष्ट्र की सियासत में भूचाल आ गया है। यह भूचाल उनके द्वारा शरद पवार पर दिए बयान से आया है। दरअसल, उन्होंने कहा है कि अपनी पार्टी बनाने के लिए कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार शिवसैनिकों के लिए गुरु नहीं हो सकते। वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन वाली महा विकास आघाड़ी यानि एमवीए सरकार सिर्फ एक समझौता है। लोग पवार के लिए जितनी वाहवाही करें, लेकिन हमारे गुरु सिर्फ दिवंगत बालासाहेब ठाकरे हैं। अपने गृह क्षेत्र रायगढ़ में एक जनसभा में गीते ने ये बातें कहीं। आपको बता दें कि शरद पवार को महा विकास आघाड़ी सरकार के गठन की नींव और धुरी माना जाता है, जो 2019 के विधान सभा चुनावों के बाद शिवसेना और बीजेपी के बीच संबंधों में खटास के बाद सत्ता में आई। शिवसेना और बीजेपी ने 2014 से लेकर 2019 तक गठबंधन में रहकर सरकार चलाई थी।
    शिवसेना नेता गीते के इस बयान पर जहां एक ओर, विपक्षी दल बीजेपी ने दावा किया कि गीते ने शिवसेना कार्यकर्ताओं के विचार व्यक्त किए तो दूसरी ओर एनसीपी के एक नेता ने कहा कि गीते को दरकिनार कर दिया गया है और उनके बयान पर रिएक्ट करने की जरूरत नहीं है। वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शरद पवार सबके नेता हैं।
    अनंत गीते ने आगे कहा, ‘जब तक यह सरकार काम कर रही है, तब तक चलती रहेगी। अगर हम अलग हो गए तो हमारा घर शिवसेना है और हम हमेशा अपनी पार्टी के साथ रहेंगे। रायगढ़ के पूर्व सांसद गीते ने कहा कि शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति उनकी कोई बुरी मंशा नहीं है और वह चाहते हैं कि यह सरकार चले। साल 2019 से पहले केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री रहे गीते ने कहा, ‘पवार ने कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपकर अपनी पार्टी बनाई थी। अगर कांग्रेस और एनसीपी एक नहीं हो सकते हैं तो शिवसेना भी पूरी तरह से कांग्रेस की नीति पर नहीं चल सकती। कांग्रेस और एनसीपी के रिश्ते हमेशा से अच्छे नहीं थे। अनंत गीते 2019 के लोक सभा चुनावों में अपने एनसीपी प्रतिद्वंद्वी सुनील तटकरे से मामूली अंतर से हार गए थे। तटकरे की बेटी अदिति वर्तमान में एमवीए सरकार में राज्य मंत्री हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि गीते यह कहना चाहते हैं कि महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन नेचुरल नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं यह लंबे समय से कह रहा हूं कि महा विकास अघाड़ी एक अप्राकृतिक गठबंधन है, और यह सरकार नहीं चला सकता, गीते ने भी यही बात कही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों की आय को दोगुना करने के मकसद से जम्मू-कश्मीर के लिए एकीकृत अरोमा डेयरी उद्यमिता का रखा प्रस्ताव
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    June 20, 2026

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    June 20, 2026

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    June 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.