जमशेदपुर में पूर्व विधायक खिलावन साहू का तैलिक साहू महासभा ने किया भव्य स्वागत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। छत्तीसगढ़ के शक्ति जिला से आए पूर्व विधायक व तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष खिलावन साहू का जमशेदपुर आगमन पर कदमा स्थित ग्रैंड होटल में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

बैठक में संगठन विस्तार, समाज की वर्तमान स्थिति, युवा सहभागिता और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर चर्चा हुई। पूर्व विधायक साहू ने संगठन की सक्रियता की सराहना करते हुए समाजहित में मिलकर कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर जिला महामंत्री पप्पू साहू, संतोष गुप्ता समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


