मानगो चुनावी सभा में भावुक हुए पूर्व मंत्री, मंच पर छलके आंसू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के मानगो नगर निगम चुनाव के दौरान भावुक पल देखने को मिला। मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के समर्थन में आयोजित जनसभा में झारखंड के पूर्व मंत्री मंच पर ही भावुक हो गए और फफक कर रोने लगे।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि वे मानगो के विकास और जनता के हित के लिए पूरी ईमानदारी से संघर्ष करते रहे हैं। अपने पुराने संघर्षों और राजनीतिक अनुभवों को याद करते हुए वे भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें संभाला।
इस भावुक दृश्य ने सभा में मौजूद लोगों को भी भावनात्मक कर दिया। समर्थकों ने नारों के साथ उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री ने मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को जीत दिलाने की अपील करते हुए कहा कि मानगो के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें एक मौका मिलना चाहिए। यह दृश्य अब मानगो नगर निगम चुनाव की चर्चा का विषय बना हुआ है।

