कार्यकर्ता की आपबीती सुन भावुक हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, मंच पर फूट-फूटकर रोए
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो बामनगोड़ा चौक में चुनाव प्रचार के दौरान भावुक क्षण देखने को मिला, जब पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के पक्ष में प्रचार करते हुए मंच पर रो पड़े। यह दृश्य तब सामने आया, जब एक कार्यकर्ता ने मंच से अपने परिवार के इलाज में मिली मदद की कहानी साझा की।
कार्यकर्ता ने बताया कि वह पहले आईआईएम के लिए कार्य करता था, लेकिन जब उसके परिजन के इलाज में गंभीर आर्थिक संकट आया, तब बन्ना गुप्ता ने आगे बढ़कर उसकी मदद की। यह बात सुनते ही मंच पर मौजूद बन्ना गुप्ता भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। उन्होंने जैसे ही माइक संभाला, उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े और वे फफक-फफक कर रोने लगे।
पूर्व मंत्री की भावुकता को देखकर वहां मौजूद भीड़ भी भावुक हो गई। लोगों ने तालियां बजाकर और नारे लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान बन्ना गुप्ता ने कहा कि राजनीति उनके लिए सत्ता का साधन नहीं, बल्कि लोगों के दुख-दर्द में साथ खड़े होने का माध्यम है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों का कहना था कि यह दृश्य किसी राजनीतिक भाषण से कहीं अधिक असरदार था, जिसने यह संदेश दिया कि जनसेवा और मानवीय संवेदना ही असली राजनीति

