Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा में शामिल हुए जदयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह, कहा पल्टीमार है “नीतिश कुमार”
    Headlines बिहार राजनीति

    भाजपा में शामिल हुए जदयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह, कहा पल्टीमार है “नीतिश कुमार”

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भाजपा में शामिल हुए जदयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह, कहा पल्टीमार है नीतिश कुमार
    दिल्ली   :  जनता दल यू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पहुंचकर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए. आरसीपी सिंह ने पिछले वर्ष ही पार्टी छोड़ दी थी. भाजपा में शामिल होने के बाद आरसीपीसिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार बाते तो बड़ी-बड़ी कर रहे हैं. उन्हें जरा सोचना चाहिए कि देश कहां से कहां चला गया और बिहार कहां हैं.

     

     

     

    भाजपा में शामिल होने के बाद आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को सब पीएम कहते हैं. मैंने भी उन्हें कहता हूं वे पीएम थे, पीएम हैं और पीएम ही रहेंगे. पीएम मतलब पल्टीमार. उन्होंने कितनी बार विश्वासघात किया है. गौरतलब है कि आरसीपी के भाजपा में शामिल होने के लम्बे समय से कयास लग रहे थे. जदयू ने उनसे 2013 से 2022 तक पिछले नौ वर्षों में उनके परिवार के सदस्यों द्वारा अपने नाम दर्ज कराई गई सभी अचल संपत्तियों भूमि के भूखंड पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा था. पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर नोटिस भेजे जाने के बाद आरसीपी सिंह ने जदयू छोड़ दिया था.अपने इस्तीफे के बाद जदयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपीसिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार अपने सात जन्मों में से किसी भी जन्म में प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे. उन्होंने जद-यू को डूबता जहाज बताते हुए कहा था.

     

     

    कभी सीएम के विश्वासपात्र रहे आरसीपी सिंह ने 6 जुलाई को केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. जब पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में लगातार तीसरे कार्यकाल से वंचित कर दिया था. नीतीश कुमार के साथ उनके रिश्ते तब खराब हो गए जब उन्होंने मुख्यमंत्री की सहमति के बिना मंत्री पद स्वीकार कर लिया. आरसीपी सिंह को पार्टी प्रमुख का पद छोडऩे के लिए भी कहा गया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान के तीन राज्य सेना के हवाले, इमरान की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
    Next Article सुको का फैसला आते ही फडणवीस ने कहा, लोकतंत्र की हुई है जीत, नाकाम हुआ महाविकास अघाड़ी की षणयंत्र

    Related Posts

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.