Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चेक बाउंस मामले में पूर्व क्रिकेटर प्रशांत वैद्य को किया गया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    चेक बाउंस मामले में पूर्व क्रिकेटर प्रशांत वैद्य को किया गया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चेक बाउंस मामले में पूर्व क्रिकेटर प्रशांत वैद्य को किया गया गिरफ्तार
    चेक बाउंस एक मामले में नागपुर पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर प्रशांत वैद्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई उनके खिलाफ जारी गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट पर की। पुलिस अधिकारी ने बताया भारतीय टीम के लिए 90 के दशक में चार वनडे मैच खेलने वाले वैद्य को अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। इसके बाद से ही यह मामला मीडिया में आ गया।

     

     

    बजाज नगर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक विट्ठलसिंह राजपूत ने कहा, ‘उन्होंने कथित तौर पर एक स्थानीय व्यापारी से स्टील खरीदा था और एक चेक जारी किया था जो बाउंस हो गया, जिसके बाद व्यापारी ने नया भुगतान करने की मांग की थी।’ उन्होंने बताया, ‘क्रिकेटर ने कथित तौर पर भुगतान करने से इनकार कर दिया इसलिए व्यापारी ने अदालत का रुख किया। अदालत की सुनवाई में शामिल न होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।’ वैद्य वर्तमान में विदर्भ क्रिकेट संघ की क्रिकेट विकास समिति के प्रमुख हैं।

     

     

    प्रशांत ने साल 1995 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। हालांकि टीम इंडिया के लिए उनका करियर सिर्फ 4 मैचों का रहा। उनका आखिरी मैच 1996 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शारजाह में था। चार मैचों में उनके नाम गेंदबाजी में कुल 4 विकेट रहे जबकि 2 पारियों में उनकी बैटिंग आई जिसमें उन्होंने 12 रन बनाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articlejamshedpur :मुख्यमंत्री के गिरफ्तारी से झारखंड की राजनीति में भूचाल , विभिन्न कॉलेजों को बंद कर किया विरोध प्रदर्शन
    Next Article 40 हजार सामान्य रेल बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा: सीतारमण

    Related Posts

    बारीडीह के 8 वर्षीय आदित्य राज ने मॉडलिंग में हासिल किया दूसरा स्थान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर का बढ़ाया मान

    May 25, 2026

    बकरीद को लेकर झामुमो ने जिला प्रशासन से की विशेष तैयारियों की मांग, सौंपा मांग पत्र

    May 25, 2026

    जमशेदपुर साकची थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारीडीह के 8 वर्षीय आदित्य राज ने मॉडलिंग में हासिल किया दूसरा स्थान, अंतरराष्ट्रीय मंच पर जमशेदपुर का बढ़ाया मान

    बकरीद को लेकर झामुमो ने जिला प्रशासन से की विशेष तैयारियों की मांग, सौंपा मांग पत्र

    जमशेदपुर साकची थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है

    रामगढ़ बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    टाटा लीज नवीकरण प्रस्ताव को सार्वजनिक करे जिला प्रशासन जमशेदपुर।

    रामगढ़ बरकाकाना रेलवे पुलिस ने टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 B -4 कोच से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.