Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने आज महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने आज महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची,13 जनवरी: भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने आज महामहिम राज्यपाल से मुलाकात की। श्री काले ने महामहिम को 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नमन’ द्वारा महिला सशक्तिकरण विषयक एक प्रस्तावित कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण दिया जिसे महामहिम ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इस भेंटवार्ता के दौरान पूर्व प्रवक्ता ने राज्यपाल से प्रदेश खास कर कोल्हान में उच्च और उच्चतर शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सुधार के लिए उनका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने महामहिम और झारखंड के कुलाधिपति से जमशेदपुर में महिला विश्वविद्यालय के विधिवत आरंभ हेतु तात्कालिक पहल करने की विनती की। विदित हो कुलपति नियुक्ति और फैकल्टी प्रबंधन के लंबित होने की वजह से भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा स्थापित जमशेदपुर में महिला विश्वविदयालय की शुरुआत अभी तक नहीं हो पायी है । इसी तरह जे पी एस सी द्वारा व्याख्याताओं और प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी लंबित पड़ी हुई है, जबकि पद के विज्ञापित और आवेदन मंगाये महीनों गुजर गए हैं l
    उच्चतर शिक्षा के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय अधीनस्थ महाविद्यालयों में रूटीन के अनुसार कक्षा आयोजित नहीं कर पाने की समस्या पूर्ववत बरकरार है । वोकेशनल पाठ्यक्रम जैसे BEd,आदि के लिए वुमेंस कॉलेज में फैकल्टी की कमी है।
    कोल्हान विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में आधारभूत संरचना की कमी और शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्राध्यापकों की नियुक्ति,उनकी प्रोनत्ति आदि भी बहुत हद तक गुणात्मक शिक्षा पर असर डाल रहे हैं।
    श्री काले ने महामहिम से झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में यू जी और पी जी सीटों की कमी पर भी ध्यान खींचा। उन्होंने महामहिम से अनुरोध किया कि झारखंड में बेहतर उच्च शिक्षा के लिए सरकार ठोस कदम उठाए,ताकि झारखंड के मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रों का अन्य राज्यों की ओर पलायन न हो।

    उन्होंने महामहिम राज्यपाल महोदय के समक्ष बस्ती क्षेत्रों में मौलिक सुविधाओं जैसे बिजली, पानी और स्वास्थ्य की व्याप्त परेशानियों को भी रखा । कोरोना को लेकर बढ़ी हुई बेरोजगारी तथा औद्योगिक क्षेत्रों में स्थानीय बेरोज़गारों की अनदेखी पर विशेष ध्यान देने हेतु उन्होंने महामहिम का ध्यान आकृष्ट किया।
    इस अवसर पर राज्य के कई अन्य ज्वलन्त विषयों पर भी महामहिम से श्री काले ने चर्चा की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजांच में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला
    Next Article जरूत मंद के बीच प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया कम्बल का वितरण

    Related Posts

    कदमा में चापड़ से हमला और चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार व10 लाखों के जेवर बरामद

    September 12, 2026

    बाड़ा पेठिया में बाइक चोरी: सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बाइक ले उड़े चोर

    September 12, 2026

    बखरी में जर्जर सड़क-नाले को लेकर ज्ञापन, एसडीओ ने सात दिन में कार्रवाई का दिया आश्वासन

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कदमा में चापड़ से हमला और चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार व10 लाखों के जेवर बरामद

    बाड़ा पेठिया में बाइक चोरी: सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बाइक ले उड़े चोर

    बखरी में जर्जर सड़क-नाले को लेकर ज्ञापन, एसडीओ ने सात दिन में कार्रवाई का दिया आश्वासन

    डरहा में छह लाख की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास

    सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, अजय कुमार बने खोदावंदपुर मंडल अध्यक्ष

    खोदावंदपुर बीआरसी में प्रखण्ड स्तरीय पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न, गतिविधि आधारित शिक्षा पर जोर

    बखरी में 20 सूत्री की बैठक: योजनाओं की जांच के लिए कमेटी गठित, सदस्यों ने जताई नाराजगी

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    बाबा गरीबनाथ परिसर में गणेश मेले की तैयारी अंतिम चरण में

    पटना के आदेशानुसार मंसूरचक में रोगी कल्याण समिति का बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.