Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहली बार मुसहर परिवार को मिलने लगा योजनाओं का लाभ,अब मुसहर समाज के बच्चे भी जाएंगे स्कूल, होंगे शिक्षित
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    पहली बार मुसहर परिवार को मिलने लगा योजनाओं का लाभ,अब मुसहर समाज के बच्चे भी जाएंगे स्कूल, होंगे शिक्षित

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पहली बार मुसहर परिवार को मिलने लगा योजनाओं का लाभ,अब मुसहर समाज के बच्चे भी जाएंगे स्कूल, होंगे शिक्षित

    रांची

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर शुरू की गई सरकार आपके द्वार कार्यक्रम ने वंचित समाज के लोगों को योजनाओं से जोड़ने की कड़ी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। वंचित समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सरकार की योजनाओं से आच्छादित करने की प्रक्रिया में अब कड़ी दर कड़ी का समायोजन होने लगा है।

     

    वर्षों से विभिन्न योजनाओं के आच्छादन से वंचित मुसहर समाज के लोगों को पहली बार सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। गढ़वा के कल्याणपुर पंचायत स्थित धर्मडीहा से इसकी शुरुआत कर दी गई है। यहां रहने वाले 77 मुसहर परिवार के लोगों का डोर टू डोर सर्वे करा कर उन्हें शत प्रतिशत सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, राशनकार्ड एवं 10 परिवार को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर आवास स्वीकृत किया गया है।

     

    मुसहर परिवार के लोगों को जमीन का पट्टा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सभी परिवार को शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। पांच मुसहर परिवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से 24 परिवार को जोड़ते हुए बतख, बकरी और सूकर पालन हेतु पशुशेड उपलब्ध कराया जा रहा है।

    अब मुसहर समाज के बच्चे भी जाएंगे स्कूल

     

    गढ़वा के कल्याणपुर पंचायत में हुए सर्वे में यह बात सामने आई कि कई बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। इसके बाद गढ़वा के उपायुक्त के निर्देश पर ऐसे 13 बच्चों का नामांकन स्कूल में कराया गया। साथ ही उन्हें स्कूल किट प्रदान किया गया। ये बच्चे स्कूल ना छोड़ें, इसकी समय -समय पर समीक्षा करने का निर्देश उपायुक्त द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी और स्कूल प्रबंधन को दिया गया है।

     

    सभी मुसहर परिवार को लाभ देने की योजना

    पहले चरण में गढ़वा के कल्याणपुर पंचायत में निवास करने वाले मुसहर परिवार को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पूरे जिला में मुसहर परिवार की पहचान और उनका सर्वे करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन परिवारों को भी विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके लिये विभिन्न प्रखंडों में बीडीओ द्वारा बस्तियों में निरीक्षण कर संवाद स्थापित किया जा रहा है। दो माह के अंदर सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त के निर्देश पर पूरे जिले में अनुमानित जनसंख्या के तहत निवास करने वाले 927 मुसहर आबादी को योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है। साथ ही सर्वे के उपरांत इनकी सही जनसंख्या के आधार पर लाभान्वित किया जाएगा।

    मुख्यमंत्रीजी के निर्देश पर शुरू की गई सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का प्रतिफल है कि वंचित समाज के लोगों को योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है। इससे पूर्व तक ऐसे लोगों के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर जब मैं गांव -गांव पंचायत -पंचायत गया, तो मुसहर परिवार की जानकारी मिली। अब उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतवांग में जमकर पिटाई खाने के बाद घबराया चीन, एलएसी के करीब फाइटर जेट किए तैनात
    Next Article आनंद मार्ग ने 160 से भी ज्यादा बार अखंड कीर्तन के आयोजन के लिए पीएन राय एवं आशा राय को सम्मानित किया

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.