बिरसा जयंती व झारखंड स्थापना दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस समारोह को लेकर बिरसा स्पोर्टिंग क्लब, यशपुर की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष रामू मुर्मू ने की। बैठक में इस वर्ष दोनों अवसरों को उत्साह और भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।
क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह के दौरान दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपने तथा व्यापक स्तर पर तैयारी करने पर चर्चा हुई।
बैठक में दासमत मुर्मू, दुर्गा प्रसाद मुर्मू, मिलन हांसदा, नेपाल हेंब्रम, लेपा बास्के, सुनील टुडू, सोमाय सोरेन, ढेबा किस्कू, बाबलु, मंगल, सोमाय और लिबा बास्के समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

