Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब, UP और बिहार में कोहरे का कहर, दिल्ली-एनसीआर में हवा अब तक सबसे खराब स्तर
    Headlines बिहार

    पंजाब, UP और बिहार में कोहरे का कहर, दिल्ली-एनसीआर में हवा अब तक सबसे खराब स्तर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पंजाब, UP और बिहार में कोहरे का कहर, दिल्ली-एनसीआर में हवा अब तक सबसे खराब स्तर
    दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से हवा की स्थिति गंभीर बनी हुई है. रविवार को दिल्ली का औसत एकयूआई 382 दर्ज किया गया. वहीं, सोमवार को तड़के सुबह 4 बजे के करीब दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 432 दर्ज किया जो दिवाली की सुबह से भी ज्यादा है. दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय धुंध और कोहरा छाया रह रहा है. वहीं, उत्तर-पूर्वी पंजाब, उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरे की खबर आ रही है. मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु और केरल में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट है. आज की खबर में हम जानेंगे कि सोमवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा? मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा बुलेटिन के अनुसार उत्तर-पूर्वी पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में घने कोहरा है. सुबह और शाम के समय मैदानी भागों में तापमान गिर रहा है.

     

     

    दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों में अधिकतम औसत तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है, तो न्यूनतम तापमान भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज की गई. दिल्ली एनसीआर में रविवार को न्यूनतम तापमान 14.5 दर्ज किया गया था. बिहार में अधिकतम तापमान 2 से 6.5 डिग्री और न्यूनतम 2 से 4 डिग्री ज्यादा है. आईएमडी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में इंडो-गंगेटिक प्लेन में मैक्सिमम और मिनिमम टेंपरेचर में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.

     

     

    दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि धूल प्रदूषण से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में करीब 200 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन तैनात की जाएंगी. शनिवार को ANI से बात करते हुए गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि धूल प्रदूषण से निपटने के लिए, दिल्ली सरकार पूरे शहर में 200 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन तैनात करेगी, जो आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में काम करेंगी और धूल को कंट्रोल करने में मदद करने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में पानी का छिड़काव करेंगी.

     

     

    केरल और तमिलनाडु के क्षेत्र में रविवार को भारी से अत्यंत भारी बारिश हुई. इसकी वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी करना पड़ा. मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु के दो स्टेशन पर 160 से 140 मिलीमीटर बारिश हुई. वहीं, केरल में 100 से 120 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को दक्षिणी कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है. इसे देखते हुए मौसम विभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंडर-19 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप : कृषा वर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
    Next Article अल्मोड़ा में भीषण बस हादसा: गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 7 की मौत

    Related Posts

    हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो- अनिल मोदी

    February 9, 2026

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    February 9, 2026

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    February 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हार के डर से प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही झामुमो- अनिल मोदी

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026: प्रत्याशियों के लिए व्यय लेखा जांच व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    डॉ. अजय कुमार का जमशेदपुर दौरा: कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूती या भीतरघात की आहट? सियासी चर्चाएं तेज

    मेयर पद की उम्मीदवार डॉ. बनिता सहाय ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन 

    मानगो मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन, सादगी और सेवा-भाव ने छुआ दिल

    मानगो मेयर चुनाव: एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह की पदयात्रा में उमड़ा जनसमर्थन

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

    न्यू केबुल टाउन में 23 अप्रैल से 1 मई तक होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

    पत्रकार ब्रिज तिवारी की बेटी अनुष्का ने 18वें जन्मदिन पर किया रक्तदान, दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी

    क्षत्रीय संघ गम्हरिया के अध्यक्ष संतोष सिंह का अंतिम संस्कार, अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.