Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली समेत 20 राज्यों में कोहरे का असर, ट्रेनें और उड़ानें प्रभावित
    Breaking News Headlines

    दिल्ली समेत 20 राज्यों में कोहरे का असर, ट्रेनें और उड़ानें प्रभावित

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली समेत 20 राज्यों में कोहरे का असर, ट्रेनें और उड़ानें प्रभावित
    देश के आधे से अधिक हिस्से को भीषण ठंड और घने कोहरे से राहत नहीं मिली है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख से लेकर सिक्किम, पश्चिम बंगाल, मेघालय और मणिपुर समेत 20 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दिल्ली में सोमवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान गिरकर 5.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।घने कोहरे की मार से देशभर में ट्रेन और उड़ान सेवा भी प्रभावित हुई। सिर्फ दिल्ली में ही 80 ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान पर असर पड़ा है। ये ट्रेनें एक से 6 घंटे की देरी से चलीं। इनमें बंगलूरू-निजामुद्दीन और भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी, कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति, प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

     

     

    वहीं, 50 से अधिक उड़ानें भी प्रभावित हुईं। इन उड़ानों के आगमन-प्रस्थान के निर्धारित समय में 15 से 30 मिनट तक की देरी हुई।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जम्मू जाना था, पर खराब मौसम के कारण उनका दौरा भी रद्द हो गया।
    सोमवार सुबह कोहरा और ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली का न्यूनतम 5.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। यह इस साल जनवरी माह में सुबह का सबसे कम तापमान है। इससे पहले दिसंबर माह में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे तक गया था। उसके बाद से बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़त दर्ज की गई थी। एक दिन पहले तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। सोमवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। दिनभर बादल छाए। धूप न निकले के कारण दिनभर ठिठुरन सी बनी रही। वहीं शाम होते ही ठंडक बढ़ गई।

     

     

     

    दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की संभावना
    प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। दिन व शाम के समय बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

    बारिश के बाद तापमान बढ़ने की संभावना
    मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद मौसम साफ हो सकता है। अनुमान है कि दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त हो सकती है। दिल्ली में 14 जनवरी तक सुबह के समय हल्की से मध्य स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। हालांकि, अधिकतम तापमान बढ़कर 19 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 11 जनवरी तक बढ़कर आठ डिग्री तक पहुंच सकता है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। संभावना है कि 14 जनवरी तक इसमें दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक दिन में 14,000 होटल और 3600 फ्लाइट टिकट की बुकिंग हुई कैंसिल
    Next Article CM शिंदे बोले- बालासाहेब होते तो मोदी की पीठ थपथपाते,आर्टिकल 370 हटाना उन्हीं का सपना था

    Related Posts

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    May 28, 2026

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.