Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनाली में बादल फटने से आई बाढ़, हाईवे पर बड़े बड़े पत्थर बहकर आए, मची अफरा तफरी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    मनाली में बादल फटने से आई बाढ़, हाईवे पर बड़े बड़े पत्थर बहकर आए, मची अफरा तफरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मनाली में बादल फटने से आई बाढ़, हाईवे पर बड़े बड़े पत्थर बहकर आए, मची अफरा तफरी
    मनाली. हिमाचल प्रदेश में मॉनसून में सामान्य से 38 फिसदी कम बारिश हुई है. लेकिन अब बीती रात को भयंकर बारिश और बाढ़ से मनाली में नुकसान हुआ है. यहां पर मनाली के सोलंगनाला में बादल फटने के बाद से अंजनि महादेव नाले में फ्लैश फ्लड आया है. इस कारण फिलहाल, लेह मनाली हाईवे बंद हो गया है. बड़े-बड़े पत्थर लेह मनाली हाईवे पर बने पुल पर आ गए हैं. गनीमत यह रही कि सैलाब में जानी नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन एक पावर प्रोजेक्ट नुकसान पहुंचा है. फिलहाल, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है.

     

     

    जानकारी के अनुसार, आधी रात को भारी बारिश के बाद अंजनि महादेव नाले में बाढ़ आई थी. मनाली से करीब 15 किमी आगे की तरफ यह फ्लैश फ्लड देखने को मिला. ग्लेशियर से निकलने वाले अंजनि महादेव नाले ने आधी रात को रौद्र रूप धारण कर लिया. यहां पर नाले में बड़े –बड़े पत्थर बह आ गए. ये पत्थर पलचान से आगे लेह मनाली हाईवे पर आने से पुल से आवाजाही बंद हो गई. फ्लैश फ्लड की वजह से यहां पर कुछ घरों और एक पॉवरप्रोजेक्ट को नुक़सान हुआ है.

     

     

     

    लाहौल स्पीति पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि मनाली के धुंधी से लेकर पलचान तक बादल फटा है और इस कारण लेह मनाली हाईवे का हिस्सा बह गया है और ऐसे में रोहतांग पास से लाहौल स्पीति के लिए आवाजाही हो रही है. पुलिस ने टूरिस्ट और आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

     

     

    फ्लैश फ्लड के बाद सुबह की तस्वीरें डराने वाली हैं. यहां पर देखा जा सकता है कि किस तरह बड़े बड़े पत्थरों से पुल अटा पड़ा है और लोग मौके पर हालत का जायजा ले रहे हैं. हालांकि अब नाले में पानी का जलस्तर कम हो गया है, लेकिन तस्वीरें बता रही हैं कि कितना भंयकर यह फ्लैश फ्लड रहा होगा. बताया जा रहा है कि वाहंग में आर्मी कैंप में भी आला अधिकारियों ने सायरन बजाकर लोगों को सचेत किया. साथ ही लोगों ने रोड साइड खड़ी गाड़ियों को भी आधी रात को हटाया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट में कांवड़ रूट पर ‘नेमप्लेट’ के समर्थन में याचिका, सांप्रदायिक रंग देने का आरोप
    Next Article पेरिस ओलंपिक आया कोविड-19 की चपेट में, 5 खिलाड़ी पॉजिटिव निकलीं

    Related Posts

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    May 25, 2026

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    May 25, 2026

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.