Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटी, जारी किया घोषणा पत्र का प्रारूप
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटी, जारी किया घोषणा पत्र का प्रारूप

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटी, जारी किया घोषणा पत्र का प्रारूप
    नई दिल्ली:  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस की तरफ से घोषणा पत्र का प्रारूप जारी कर दिया गया है, जिसमें कांग्रेस ने जनमानस को लुभाने के लिए 5 न्याय और 25 गारंटी देने की घोषणा की है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी के इस न्याय और गारंटी के बारे में जानकारी शेयर की है.

     

     

    जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा से घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत की. कांग्रेस कार्यकर्ता अगले कुछ हफ्तों में पूरे भारत में 8 करोड़ परिवारों को ये गारंटी कार्ड्स वितरित करेंगे, जो 14 अलग-अलग भाषाओं में प्रिंट किए गए हैं.

    उन्होंने आगे लिखा कि प्रत्येक गारंटी कार्ड में ऐतिहासिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े और राहुल गांधी द्वारा घोषित पार्टी की 5 न्याय और 25 गारंटी का विवरण है.

     

    युवा न्याय

    1. पहली नौकरी पक्की- हर शिक्षित युवा को 1 लाख रुपए की अप्रेंटिसशिप का अधिकार
    2. भर्ती भरोसा- 30 लाख सरकारी नौकरियां, सभी खाली पोस्ट कैलेंडर के अनुसार भरेंगे
    3. पेपर लीक से मुक्ति- पेपर-लीक रोकने के लिए नए कानून और नीतियां
    4. गिग-वर्कर सुरक्षा- गिग वर्कर के लिए बेहतर कामकाजी नियम और संपूर्ण सामाजिक सुरक्षा
    5. युवा रोशनी- युवाओं के लिए 5,000 करोड़ रुपए का नया स्टार्टअप फंड

    नारी न्याय

    1. महालक्ष्मी- हर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपए
    2. आधी आबादी, पूरा हक- केंद्र सरकार की नई नौकरियों में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण
    3. शक्ति का सम्मान- आशा, मिड डे मील और आंगनवाड़ी वर्कर्स को ज्यादा सैलरी, दोगुनी सरकारी योगदान से
    4. अधिकार मैत्री- महिलाओं को कानूनी हक़ और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली एक अधिकार-सहेली, हर पंचायत में
    5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल- कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुना हॉस्टल

     

     

    किसान न्याय

    1. सही दाम- एमएसपी की कानूनी गारंटी, स्वामीनाथन फार्मूला वाली
    2. कर्ज मुक्ति- कर्ज माफी प्लान प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए परमानेंट आयोग
    3. बीमा भुगतान का सीधा ट्रांसफर- फसल नुकसान पर 30 दिन के अंदर सीधे खाते में पैसा ट्रांसफर
    4. उचित आयात-निर्यात नीति- किसानों के सलाह से नई इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पॉलिसी बनेगी
    5. जीएसटी-मुक्त खेती- किसानी के लिए ज़रूरी हर चीज़ से जीएसटी हटेगा

    श्रमिक न्याय

    1. श्रम का सम्मान- 400 रुपए कम से कम दैनिक मजदूरी, मनरेगा में भी
    2. सबको स्वास्थ्य अधिकार- 25 लाख रुपए का हेल्थ-कवर, मुफ़्त इलाज़, अस्पताल, डॉक्टर, दवा, टेस्ट, सर्जरी
    3. शहरी रोजगार गारंटी- शहरों के लिए भी मनरेगा जैसी नई योजना
    4. सामाजिक सुरक्षा- असंगठित मजदूरों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा
    5. सुरक्षित रोजगार-मुख्य सरकारी कार्यों में कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम मजदूरी बंद

    हिस्सेदारी न्याय

    1. गिनती करो- सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए हर व्यक्ति, हर वर्ग की गिनती
    2. आरक्षण का हक- संवैधानिक संशोधन द्वारा 50 प्रतिशत सीमा हटाकर एससी/एसटी/ओबीसी को आरक्षण का पूरा हक़
    3. एससी/एसटी सब प्लान की कानूनी गारंटी- जितनी एससी/एसटी जनसंख्या, उतना बजट, यानी ज्यादा हिस्सेदारी
    4. जल-जंगल-जमीन का कानूनी हक- वन-अधिकार क़ानून वाले पट्टों का 1 साल में फैसला
    5. अपनी धरती, अपना राज- जहां एसटी सबसे ज्यादा, वहां पैसा लागू

     

     

    बता दें कि इससे पहले सोमवार को कांग्रेस नेता केसी. वेणुगोपाल ने जानकारी दी थी कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी अपना घोषणापत्र 5 अप्रैल को जारी करेगी, जिसमें घोषणापत्र को लेकर देशभर के लोगों से सलाह भी ली जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनीफीट: बाजार में लगे बैरियर को ट्रेलर ने मारी टक्कर
    Next Article राजनगर प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रो का जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.