Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मत्स्यजीवी किसानों को लगा झटका तालाब में मछलियां पायी मृत
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मत्स्यजीवी किसानों को लगा झटका तालाब में मछलियां पायी मृत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड दो अंतर्गत भुरकाडीह तालाब में मछली पालन कर रहे मत्स्यजीवी किसानों को बड़ा झटका लगा है. जहां बुधवार की सुबह लाखों की मछलियां तालाब में मृत पायी गयी, जिसके बाद किसानों में मायूसी छा गयी है. मत्स्यजीवी किसान फूलचंद सिंह सरदार के अनुसार करीब पांच लाख से ज्यादा की मछलियां मृत पायी गयी है.

     

     

    उन्होंने बताया कि इस तालाब से स्थानीय बाजारों के अलावा आढ़त में भी मछलियां भेजी जाती हैं. यह तालाब दर्जनभर मत्स्यजीवी किसानों के जीविकोपार्जन का एकमात्र श्रोत है. मछलियों के मरने से उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने बताया कि भुरकाडीह तालाब में श्रीपुरम सोसायटी का प्रदूषित पानी बहाया जाता है. साथ ही तालाब के इर्द- गिर्द बसे अन्य बस्ती का प्रदूषित पानी भी इसमें बहाया जा रहा है. कई बार मना करने पर भी उनके द्वारा पानी तालाब में गिराना बंद नहीं किया गया, जिसका दुष्परिणाम आज सामने आ गया है. उन्होंने इस पूरे प्रकरण के जांच की मांग की साथ ही नुकसान की भरपाई की भी मांग की है. उन्होंने बताया कि इस तालाब में आसपास के ग्रामीण स्नानादि नित्यकर्म के लिए भी आते हैं, साथ ही आसपास के मवेशी भी पानी पीने आते हैं. प्रदूषण की वजह से उन्हें भी नुकसान पहुंच सकता है. बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब इतने बड़े पैमाने पर मछलियों की मौत हुई है.

     

     

    इससे पूर्व भी इस तालाब में मछलियां मृत पायी गयी थी. इसके अलावा जमुना तालाब, बर्गीडीह तालाब में भी मछलियां मृत पाई गई थी. सभी तालाबों के आसपास उद्योग या रिहायशी कॉलोनी हैं जिसके प्रदूषित पानी तालाब में प्रवाहित किये जाने की वजह से मछलियों की मौत हो चुकी है, हर बार नुकसान मत्स्य पालकों को उठाना पड़ा है. बावजूद इसके प्रदूषण विभाग और स्थानीय प्रशासन इसको लेकर गंभीर नहीं है. फूलचंद सरदार इस घटना के पीछे साजिश की आशंका जता रहे हैं. दरअसल तालाब के इर्द-गिर्द बड़ी रिहायशी कॉलोनियां हैं. भू- माफियाओं की नजर तालाब पर है. उन्होंने मछलियों के मौत की जांच की मांग की है. उन्होंने बताया कि कई बार श्रीपुरम सोसाइटी से तालाब में चूना डलवाने की मांग की गई मगर उनके द्वारा मदद नहीं किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन
    Next Article कोर्ट ने दी 7 दिनों की मोहलत , नहीं तो सशरीर पधारे

    Related Posts

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    June 21, 2026

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा: एनजीटी के रोक के बावजूद नदी के अवैध बालू के इस्तेमाल से करोड़ों रूपए की लागत से बन रहे सड़क का हो रहा है ढलाई

    सिदगोड़ा पुलिस कार्रवाई: हंगामा, युवक घायल, लोगों ने घेरा वाहन

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.