Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह नगर निगम चुनाव में फायरिंग: वार्ड 18 में गोलीबारी, दो घायल, सड़क जाम
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गिरिडीह नगर निगम चुनाव में फायरिंग: वार्ड 18 में गोलीबारी, दो घायल, सड़क जाम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 23, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह नगर निगम चुनाव में फायरिंग: वार्ड 18 में गोलीबारी, दो घायल, सड़क जाम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड संख्या 18 में उस समय अफरातफरी मच गई जब दो गुटों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई। आरोप है कि शिवम आजाद नामक युवक ने दो व्यक्तियों को गोली मार दी, जिसके बाद इलाके में तनाव और बवाल की स्थिति बन गई।

    घटना में मो. असलम अंसारी (पिता– मो. इस्लाम अंसारी) तथा समीम अंसारी (पिता– सौकत अंसारी) घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

    सड़क जाम और तोड़फोड़

    घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की भी सूचना है। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की।

    पुलिस की कार्रवाई

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एहतियातन आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

    9 वर्षीय बच्ची एक व्यक्ति सहित दो घायल आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम! गिरिडीह नगर निगम चुनाव में फायरिंग: वार्ड 18 में गोलीबारी दो घायल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभुगतान के बाद यूसीएल अस्पताल में दवा आपूर्ति बहाल, 1.07 करोड़ जारी; डॉक्टरों की कमी से सेवाएं अब भी प्रभावित
    Next Article कड़ी सुरक्षा के बीच आदित्यपुर नगर निगम के 35 वार्डों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

    Related Posts

    एआई समिट और पैक्स सिलिका: तकनीकी शक्ति की ओर भारत

    February 26, 2026

    ठाणे POCSO मामला: वागले एस्टेट में नाबालिग से छेड़छाड़

    February 26, 2026

    उधारी के विवाद में युवक की गला रेतकर हत्या, चक्रधरपुर में फैली दहशत

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एआई समिट और पैक्स सिलिका: तकनीकी शक्ति की ओर भारत

    ठाणे POCSO मामला: वागले एस्टेट में नाबालिग से छेड़छाड़

    शिक्षा में बढ़ता मानसिक दबाव और हिंसक प्रवृत्ति

    उधारी के विवाद में युवक की गला रेतकर हत्या, चक्रधरपुर में फैली दहशत

    ईंट भट्ठे पर निगरानी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरु गांव की घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    कोलाबीरा में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने कर दी भिखारिन की पिटाई, पुलिस ने बचाया।

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट-1 में सेवानिवृत्त कर्मचारी गुरुपद दा को भावभीनी विदाई

    हक की मांग पर बेबको कंपनी के 56 स्थायी मजदूरों को काम से हटाया गया

    द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर आगमन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

    उपायुक्त को अंधेरे में रखकर भूमि माफियाओं के आगे सिक्कों की खनक पर नाच रहे अधिकारी और सीओ?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.