“फायरिंग कांड का आरोपी टेका चौधरी गिरफ्तार”
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर पुलिस ने बीते 5 अक्टूबर को जिला बदर अपराधकर्मी मानगो डिमना रोड स्थित संजय पथ निवासी उमेश कुमार पांडेय उर्फ गुड्डू पांडेय के घर पर हुए फायरिंग मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कांड में संलिप्त एक नामजद आरोपी दीपक कुमार चौधरी उर्फ टेका चौधरी को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त एक 7.65 एमएम का देशी पिस्तौल भी बरामद किया है. इसकी जानकारी मंगलवार को एसएसपी पीयूष पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर एमजीएम थाना कांड संख्या 96/2023, मानगो थाना कांड संख्या 403/2021 और जरमुण्डी थाना (दुमका) कांड संख्या 54/2023 जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं. इन मामलों में हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैंपुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

