Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा मोटर्स में स्थायीकरण की अंतिम सूची प्रकाशित, 78 अस्थायी कर्मचारियों का सपना हुआ पूरा
    Breaking News Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची

    टाटा मोटर्स में स्थायीकरण की अंतिम सूची प्रकाशित, 78 अस्थायी कर्मचारियों का सपना हुआ पूरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा मोटर्स में स्थायीकरण की अंतिम सूची प्रकाशित, 78 अस्थायी कर्मचारियों का सपना हुआ पूरा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सावन के महीने में टाटा मोटर्स के शेष अस्थायी कर्मचारियों के लिए मंगलवार का दिन खुशियों भरा रहा। कंपनी प्रबंधन ने स्थायीकरण के लिए अंतिम 78 अस्थायी कर्मचारियों की सूची प्रकाशित कर दी है। इसके साथ ही टाटा मोटर्स में अस्थायी कर्मचारियों के स्थायीकरण की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।
    गौरतलब है कि 2700 अस्थायी कर्मचारियों के स्थायीकरण को लेकर त्रिपक्षीय समझौता हुआ था। इसके तहत प्रतिमाह 225 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाता रहा। अब अंतिम 78 कर्मचारियों की सूची जारी की गई है। सूचीबद्ध कर्मचारियों को निर्धारित तिथि के अनुसार लेबर ब्यूरो कार्यालय में उपस्थित होकर मेडिकल जांच एवं प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद उन्हें स्थायी कर लिया जाएगा।
    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने सभी सूचीबद्ध कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय पर लेबर ब्यूरो पहुंचने की अपील की। उन्होंने किसी भी परेशानी की स्थिति में यूनियन से संपर्क करने की बात कही।
    अंतिम सूची के प्रकाशन के साथ ही टाटा मोटर्स में लंबे समय से चले आ रहे अस्थायी कर्मचारियों के स्थायीकरण का दौर समाप्त हो गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीसरी सोमवारी 17 अगस्त को निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा, रघुवर दास ने की तैयारियों की समीक्षा
    Next Article साकची शिव मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक: सुल्तानगंज के गंगाजल से रघुवर दास ने की पूजा-अर्चना

    Related Posts

    ACB कार्रवाई के दौरान चतरा अनुमंडल कार्यालय में हाई-वोल्टेज ड्रामा.

    October 8, 2026

    राशन दुकान लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार SIT ने पांच दिनों में किया मामले का उद्भेदन, हथियार व कार

    October 8, 2026

    हथियार के बल पर महिला से सोने की चेन और हीरे का लॉकेट छीना

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ACB कार्रवाई के दौरान चतरा अनुमंडल कार्यालय में हाई-वोल्टेज ड्रामा.

    राशन दुकान लूटकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार SIT ने पांच दिनों में किया मामले का उद्भेदन, हथियार व कार

    हथियार के बल पर महिला से सोने की चेन और हीरे का लॉकेट छीना

    पुराना जेल चौक पर अतिक्रमण हटाने का विरोध, दुकानदारों ने जताया आक्रोश

    Jeux de Machines à Sous avec Fonction Bonus Instantané Achetable Instant Casino

    शहीदों के बलिदान को चतरा का सलाम, विनय भारती पार्क से गूंजा वीर सपूतों की शहादत का संदेश

    सरायकेला नीमडीह में स्कूल में चोरी, मिड-डे मील की सामग्री, चावल और गैस सिलेंडर गायब, लैपटॉप-टैब छोड़

    *EOU की छापेमारी

    रूपी सोरेन के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया गहरा शोक

    नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.