Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फीफा वर्ल्ड कप में दूसरा उलटफेर: जापान ने चार बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराया
    Breaking News Headlines खेल

    फीफा वर्ल्ड कप में दूसरा उलटफेर: जापान ने चार बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दोहा. फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अब जापान ने चार बार की चैंपियन जर्मनी को पहले ही मैच में 2-1 से हराते हुए हर किसी को चौंका दिया है. कतर की राजधानी दोहा के खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम करीब पूरी क्षमता के साथ भरा था. हर किसी को उम्मीद थी कि जर्मनी अपनी पूरी ताकत के साथ जापान से निपट लेगा. हालांकि, एक दिन पहले ही अर्जेंटीना का जिस तरह से शिकार हुआ था, उसको देखते हुए एक और उलटफेर की संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता था. खास तौर पर तब, जब जापानी टीम सऊदी की तुलना में ज्यादा अनुभवी और ज्यादा मजबूत थी.

     

    आखिरकार हुआ भी वहीं. जर्मनी आंधी के बजाए दूसरे हाफ में आई जापानी हमलों की सुनामी ने मजबूत जर्मन टीम ढह गई. इसने जर्मनी के फैंस के लिए चार साल पहले रूस में हुए विश्व कप की बुरी यादों को फिर से ताजा कर दिया, जब डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरी जर्मन टीम को ग्रुप स्टेज में दक्षिण कोरिया ने 2-0 से हराते हुए विश्व कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

     

    हालांकि, ये इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का पहला ही मैच था. ग्रुप ई के इस पहले मैच में जर्मनी टीम ने वैसी ही शुरुआत की, जैसी उनसे उम्मीद थी. पहले हाफ में ही जर्मनी ने अपने मजबूत अटैक की झलक दिखाई और दनादन अटैक किए. हालांकि, उसे इसका नतीजा नहीं मिला क्योंकि जापानी डिफेंस ने मजबूती से अपने किले का बचाव किया. हालांकि, 33वें मिनट में जापान ने पेनल्टी दे दी, जिसे जर्मनी के इल्के गुंडोअन ने बिना किसी परेशानी के गोल में तब्दील कर दिया.

     

    इसके बाद जर्मनी ने काई हावर्त्ज के दम पर एक और गोल किया लेकिन उसे ऑफ साइड करार दिया गया. यानी पहले हाफ में जर्मन टीम सिर्फ 1-0 की बढ़त के साथ आगे थी. ऐसे में दूसरे हाफ में उसे गोल की दरकार थी, जिसने टीम को ज्यादा आक्रामक खेल के लिए मजबूर किया और इसका फायदा जापान ने उठाया. जापानी टीम ने पूरी जान लगाकर डिफेंड किया और फिर काउंटर अटैक में जर्मनी को घेरा. काफी प्रयासों के बाद इसका अच्छा फल भी उसे मिल गया और 75वें मिनट में रित्सू डोअन ने गोल कर टीम को बराबरी पर ले आए.

     

    जीत हाथ से फिसलती देख जर्मन टीम ने अटैक को और तेज किया लेकिन जापानी गोलकीपर शीची गोंडा ने भी उनके सारे प्रयासों को नाकाम किया. फिर ऐसे ही एक मौके का फायदा उठाकर जापान ने काउंटर अटैक में जर्मनी के डिफेंस को छकाया और 83वें मिनट में ताकुमा असानो ने गोल के बिल्कुल कोने पर जाकर एक झन्नाटेदार शॉट से जर्मनी के कप्तान और दिग्गज गोलकीपर मैनुअल नॉयर को छकाते हुए टीम को बढ़त दिला दी और पूरे स्टेडियम में सनसनी फैला दी. जर्मन टीम ने वापसी की बहुत कोशिशें की, लेकिन वह पूरी तरह नाकाम रही और लगातार दूसरे दिन विश्व कप में उलटफेर देखने को मिला.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article बेला हदीद ने अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर इंटरनेट पर मचाया तहलका

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.