Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मशहूर पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा का निधन, लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में ली अंतिम सांस
    Headlines सिनेमा

    मशहूर पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा का निधन, लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में ली अंतिम सांस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मशहूर पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा का निधन, लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में ली अंतिम सांस
    प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुरिंदर शिंदा का 20 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद 26 जुलाई को लुधियाना में निधन हो गया। गायक 64 वर्ष के थे और उन्होंने सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
    पुत्त जट्टा दे, बल्ले-बल्ले शावा-शावा, जेठ नजारे लेंदा, ढोला वे ढोला, खंड दे भुलेखे गुड़ चट गई, ट्रक बिलिया, नवां लै लेया ट्रक तेरे यार ने नी बाबियां दे चल चलिए आदि पंजाबी गीतों की लिस्ट इतनी लंबी है कि गिनना मुश्किल होगा। पंजाबी गीतों को आवाज देने वाले लोकगायक सुरिंदर शिंदा की रूहानी आवाज सदा के लिए खामोश तो हो गई पर उनकी आवाज हमेशा अमर रहेगी। मौत की खबर से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

     

     

     

     

    सुरिंदर शिंदा ने बुधवार सुबह डीएमसी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका पिछले दस दिनों से इलाज चल रहा था। पंजाबी लोकगायक का एक निजी अस्पताल में आप्रेशन हुआ था। इंफेक्शन बढ़ने और सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें माडल टाउन के दीप अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह एक सप्ताह तक रहे। तबीयत में कोई ज्यादा सुधार न होता देख परिवार ने 15 जुलाई को डीएमसी अस्पताल शिफ्ट कराया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

    पंजाबी गायक कुलदीप मानक के रहे हैं सहयोगी सुरिंदर शिंदा पंजाबी गायक कुलदीप मानक के सहयोगी रहे हैं। लुधियाना के अयाली गांव में एक सिख परिवार में उनका जन्म हुआ था। 64 वर्षीय गायक वेंटीलेटर पर थे। सुरिंदर शिंदा को गायकी विरसेे से मिली थी। जब भी उनके पिता गायकी का रियास किया करते तो वह भी उन्हें देख गाना शुरू कर देते। उन्होंने जसवंत भंवरा से गायकी की सीख हासिल की। पंजाबी लोकगायक की गायकी की खासियत ही यह थी कि वह अपने हर गीत में क्लासिकल टच को कायम रखते।

     

     

     

     

    सीएम मान ने जताया दुःख
    मशहूर गायक सुरिंदर शिंदा के निधन को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि
    पंजाब की बुलंद आवाज हमेशा के लिए खामोश हो गई। हालांकि शिंदा जी अब शारीरिक रूप से नहीं रहे लेकिन उनकी आवाज हमेशा गूंजती रहेगी। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को स्वीकार करने की शक्ति दें।
    इन गानों के लिए जाना जाता है
    सुरिंदर शिंदा का जन्म 20 मई, 1959 को सुरिंदर पाल धम्मी के रूप में हुआ था और वह पंजाब के लुधियाना जिले के छोटी अयाली गांव के रहने वाले थे। रामघरिया सिख परिवार से आने वाले गायक को उनके गाने ‘जिओना मोर’ और ‘बदला ले लें सोहनेया’ के लिए जाना जाता है।

     

     

     

     

    फिल्मों में भी किया अभिनय
    उनके कुछ अन्य चार्टबस्टर्स में ट्रक बलिए, बलबीरो भाभी, काहेर सिंह दी माउट, ऊंचा बुर्ज लाहौर दा (कलियान), ऊंचा बुर्ज लाहौर दा (कलियान), रख ले क्लिंदर यारा और बहुत कुछ शामिल हैं। उन्होंने क्रमशः ‘पुत्त जट्टन दे’ और ‘उचा दर बेब नानक दा’ सहित कई फिल्मों में अभिनय किया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआशा कार्यकर्ताओं के समर्थन में उतरे बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान
    Next Article दिल्ली-NCR में तेज बारिश के बाद आज नोएडा के सभी स्कूलों की छुट्टी, कई इलाकों में जल भराव की समस्या

    Related Posts

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    June 7, 2026

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.