Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुझ पर रेप का झूठा आरोप लगाया, ये लिख ओलंपिक की तैयारी कर रहे एथलीट ने कर ली आत्महत्या
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    मुझ पर रेप का झूठा आरोप लगाया, ये लिख ओलंपिक की तैयारी कर रहे एथलीट ने कर ली आत्महत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुजफ्फरनगर. भैसी गांव के राहुल नामक युवक ने पेड़ से फंदा लगा कर जान दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पेड़ से उतरवाया तो उसकी जेब से एक सुसाइड लैटर मिला. पुलिस ने लैटर को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सुसाइड नोट के अनुसार युवक ने अपने ऊपर लगे रेप के आरोपों को झूठा बताया और इस कारण से खुद को डिप्रेशन का शिकार भी बताया. इसी के चलते उसने आत्महत्या का कदम उठाया है. गौरतलब है कि युवक को इन आरोपों में 19 महीने की जेल की सजा भी हुई थी.

    युवक ने लैटर में लिखा कि उसकी लाइफ बेकार हो चुकी है जब से उसे झूठे केस में फसाकर जेल भिजवाया गया है तब से वह डिप्रेशन में चल रहा है. उसने कुछ गलत नहीं किया है. वह लड़की सिर्फ उसकी दोस्त थी और उसने उसे जॉब दिलाने के लिए बुलाया था फिर भी लड़की के मां बाप ने उसे बहला फुसलाकर भगा ले जाने और रेप करने के मामले में जेल भिजवा दिया. राहुल ने लिखा कि 19 महीने जेल में रहकर मेरी जिंदगी खराब हो चुकी है. मैं डिप्रेशन में हूं और अब मेरी सरकारी नौकरी भी नहीं लग सकती है. इसलिए मैं ये कदम उठा रहा हूं. मुझे माफ़ कर दो इसमें मेरे परिवार का कोई कसूर नहीं है. मैं जो भी कर रहा हूं अपनी मर्जी से कर रहा हूं.
    राहुल ने लिखा कि पापा मुझे माफ़ कर दो .. मेरा सपना भी बड़ा एथलीट बनने का था. मैंने मेहनत भी की देश विदेश में कई मैडल भी जीते लेकिन मेरी जिंदगी खराब कर दी गई. मैंने रेप नहीं किया था. ये बात लड़की ने भी कही है कि मेरे साथ कुछ भी नहीं हुआ फिर मुझे सजा क्यों मिली. ये कलंक लेकर मुझसे जिया नहीं जाएगा. सब मेरे बारे में गलत सोच रहे है. मैं किसी से बात करने लायक नहीं रहा इसलिए मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं. राहुल ने इस दौरान माफी भी मांगी और कहा कि सॉरी मैं अपनी फैमली से बहुत प्यार करता हूं लेकिन मुझे करना पड़ा. मैं 20 महीनों से डिप्रेशन में हूं.

    उल्लेखनीय है कि राहुल ने कम उम्र में ही कई प्रतियोगिताओं में देश विदेश में मैडल जीते थे. वो दिल्ली में रहकर ओलंपिक की तैयारी भी कर रहा था. इसी दौरान दिल्ली में एक युवती के परिजनों ने उस पर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और रेप का मुकदमा दर्ज कराया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस राहुल को उसके गांव से गिरफ्तार कर ले गई थी. जिसके बाद तकरीबन 19 माह जेल में रहने के बाद राहुल एक महीने पहले ही जमानत पर जेल से छूटकर आया था और तभी से वह डिप्रेशन में चल रहा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउदयपुर मर्डर केस: जांच के लिये चार सदस्यीय एसआईटी गठित, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई
    Next Article 5 साल की बेटी से डिजिटल रेप का आरोपी IT इंजीनियर पिता गिरफ्तार

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.