Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सक्सेशन म्यूटेशन के मामलों का समयबद्ध रूप से निष्पादन करें, बिना उचित कारण के कोई भी आवेदन रिजेक्ट नहीं हों:श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    सक्सेशन म्यूटेशन के मामलों का समयबद्ध रूप से निष्पादन करें, बिना उचित कारण के कोई भी आवेदन रिजेक्ट नहीं हों:श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में भूमि और राजस्व की बैठक, विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    सक्सेशन म्यूटेशन के मामलों का समयबद्ध रूप से निष्पादन करें, बिना उचित कारण के कोई भी आवेदन रिजेक्ट नहीं हों:श्रीमती विजया जाधव, जिला उपायुक्त

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में भूमि और राजस्व की बैठक आयोजित हुई । बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप प्रसाद, एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल, अपर उपायुक्त श्री सौरभ सिन्हा, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गगरई तथा अन्य पदाधिकारी शामिल हुए ।

    बैठक में NDGRS म्यूटेशन को लेकर सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि निबंधन कार्यालय में अंचलवार जितना भी म्यूटेशन प्रतिदिन होता है, अंचल कार्यालय में इसकी जांच करें कि म्यूटेशन ट्रांसफर हुए या नहीं । पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सभी लाभुकों का भूमि विवरणी अपलोड करने एवं ई-केवाईसी करने का निर्देश दिया गया। सभी अंचलाधिकारी को गैरमजुरआ जमीन का सर्वे तथा

    म्यूटेशन रिविजन एवं भू-अर्जन के तहत अर्जित भूमि का दाखिल खारिज करने का निदेश दिया गया । हाईकोर्ट के लंबित मामलों के भी जल्द निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई ।

    बैठक में अंचलवार सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण की समीक्षा की गई तथा अतिक्रमणमुक्त करने हेतु अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली गई । सक्सेशन म्यूटेशन के मामलों को लेकर जिला उपायुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी अंचलाधिकारी टाईम बॉन्ड तरीके से आवेदनों का निपटारा करें,

    ज्यादा समय तक लंबित नहीं रखें तथा बिना स्पष्ट कारण के कोई भी आवेदन रिजेक्ट नहीं हों इसे सुनिश्चित करें। बैठक में आपदा से प्रभावितों का अब तक किए मुआवजा भुगतान एवं मुआवजा वितरित किए जाने वाले मामलों की भी समीक्षा की गई । बैठक में अवैध जमाबंदी, अवैध खनन के विरूद्ध एफ.आई.आर, खासमहल जमीन अतिक्रमण आदि मुद्दों पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने सर्वजन पेंशन योजना के तहत पेंशन वितरण-सह- जागरूकता कार्यक्रम में 53 योजनाओं की दी सौगात, 59 योजनाओं की रखी आधारशिला
    Next Article मंसूरचक से गायब विवाहिता लखीसराय से बरामद

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.