Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाज के हर हुनरमंद युवक-युवतियों को मिलेगा रोजगार: जेआरपी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    समाज के हर हुनरमंद युवक-युवतियों को मिलेगा रोजगार: जेआरपी

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाज के हर हुनरमंद युवक-युवतियों को मिलेगा रोजगार: जेआरपी अब्दुल रज्जाक

    कुंडहित (जामताड़ा):रविवार को कुंडहित क्लस्टर के कानाकेंद गाँव में केएमडी आजीविका महिला ग्राम संगठन का मासिक समीक्षात्मक बैठक किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जेआरपी अब्दुल रज्जाक, सेतु दीदी फाल्गुनी दास, एफएलटी अल्पना पुरी उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ प्रार्थना गीत गाकर की गई। मौके पर जेआरपी अब्दुल रज्जाक ने उपस्थित सखी मंडल दीदियों को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत पढ़े -लिखे बेरोजगार युवक-युवतियों को वेतन आधारित रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत विभिन्न ट्रेडों में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।जहां प्रशिक्षण केंद्र में युवक-युवतियों को खाना -पीना, रहने का होस्टल, यूनिफॉर्म सब निशुल्क मुहैया कराया जाता है उन्होंने कहा कि एक्सडास बांकुड़ा और कल्याण गुरुकुल में सिर्फ युवतियों को सिलाई मशीन ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिलवाया जाता है ।वही युवक-युवतियों को रांची फन फर्स्ट ग्लोबल स्किल ट्रेनिंग सेंटर में मोबाइल एवं कंप्यूटर हार्डवेयर तकनीशियन तथा देवघर सेफ एजुकेटेड में वेयरहाउसपीकर का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के उपरांत युवक-युवतियों को वेतन आधारित रोजगार मुहैया कराया जाता है। बैठक में सेतु दीदी फाल्गुनी दास ने स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। इस दौरान एफएलटी अल्पना पूरी द्वारा वित्तीय साक्षरता से संबंधित विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। मौके पर ग्राम संगठन के पदाधिकारी एवं सखी मंडल दीदियां उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त की अध्यक्षता में सीपीग्राम्स पोर्टल में लंबित शिकायतों के निष्पादन हेतु बैठक आहूत
    Next Article यादव समाज की महत्वपूर्ण बैठक पर समाज सुधार, एकता व मजबूती सहित विभिन्न मुद्दों पर की गई चर्चा

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.